1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान, इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Lok Sabha Elections 2024: सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान, इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी बची 63 सीटों सपा और इंडिया गठबंधन में शामिल दल के नेता चुनाव लड़ेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी बची 63 सीटों सपा और इंडिया गठबंधन में शामिल दल के नेता चुनाव लड़ेंगे।

पढ़ें :- LPG Big News : एक नहीं... अब मिलेंगे डबल LPG सिलेंडर, ईरान युद्ध के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला

कांग्रेस और सपा की संयुक्त प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल उपस्थित हैं। वहीं, प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि, हम मिलकर लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे।

इसके साथ ही सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि, हम भारत को बचाने के लिए और भाजपा को हटाने के लिए एक साथ आए हैं। आज किसान परेशान हैं। जवान परेशान हैं। लोकतंत्र खतरे में है। ऐसे में हम भाजपा को हटाने के लिए संकल्प लेकर एक साथ आए हैं।

इन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

 

पढ़ें :- महायुद्ध की आहट : ईरान का इजरायल पर भीषण हमला, मिसाइल और ड्रोन से दहला हाइफा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...