1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में इंडिया गठबंधन को झटका, 13 सीटों पर AAP अकेले लड़ेगी चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में इंडिया गठबंधन को झटका, 13 सीटों पर AAP अकेले लड़ेगी चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 के करीब आते ही सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एनडीए का मुकाबला करने के लिए बने इंडिया गठबंधन में चुनाव से पहले दरार पड़ती जा रही है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024:  लोकसभा चुनाव 2024 के करीब आते ही सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एनडीए का मुकाबला करने के लिए बने इंडिया गठबंधन में चुनाव से पहले दरार पड़ती जा रही है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इस बीच खबर आ रही है कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, सीएम भगवंत मान ने पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों का दरकिनार कर दिया है। उन्होंने सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

बता दें कि, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन हो गया है। इसके अलावा गुजरात और दिल्ली में भी सीटों पर सहमति बन गई है। पंजाब में आप की बड़े बहुमत वाली सरकार है। ऐसे में यहां लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति नहीं बन रही।

बताया जा रहा है कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारियां तेज कर दी हैं। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने का बयान दिया था। ये बयान उस समय सामने आया था जब दिल्ली में कांग्रेस और आप आलाकमान के बीच पंजाब को लेकर सहमति नहीं बन सकी थी।

गौरतलब है कि, बीते दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी से आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुलाकात हुई थी। कहा जा रहा है कि, इस मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनी थी। हालांकि, इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया था।

 

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...