HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Low Budget Winter Trips : कम खर्च में प्राकृतिक सुंदरता का दर्शन करें, यहां का खाना-पीना भी काफी रीजनेबल है

Low Budget Winter Trips : कम खर्च में प्राकृतिक सुंदरता का दर्शन करें, यहां का खाना-पीना भी काफी रीजनेबल है

Low Budget Winter Trips : कम खर्च में प्राकृतिक सुंदरता का दर्शन करें, यहां का खाना-पीना भी काफी रीजनेबल है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Low Budget Winter Trips : प्रकृति को निहारने की चाहत सभी की होती है। कम बजट में  भी पर्यटन शौक पूरा किया जा सकता है। भारत में कई  ऐसे स्थल है  सैलानी जहां कम र्खच करके पर्यटन का अनंद ले सकते है। आइये जानते है उन पर्यटन स्थलों के बारे में जहां एक बार जरूर जाना चाहिए।

पढ़ें :- श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को देगा एक पौधा, पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया यह कदम

 ऋषिकेश
 देव भूमि की खूबसूरती और ठंडी हवाएं यहां आए सैलानियों का मन मोह लेती है। प्राचीन गंगा की कल कल और संतों के आश्रम  ऋषिकेश की जान है। अगर आप कम बजट में बेहतरीन यात्रा करना चाहते हैं तो ऋषिकेश जरूर जाएं। यहां आप आश्रम में भी रात गुजार सकते हैं जिसके लिए केवल आपको 200 रुपए प्रतिदिन देने होंगे। इसके अलावा यहां का खाना-पीना भी काफी रीजनेबल है।
नारकंडा
नारकंडा बजट फ्रेंडली टूर का प्लान बना रहे हैं तो हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश का नारकंडा (Narkanda) आपके लिए बेस्ट  है। यहां के मनमोहक और आकर्षक नजारे देखकर आपका मन खिल उठेगा, अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमना चाहते हैं तो ₹5000 रुपए में खूब एक्सप्लोर कर सकते हैं।
पुरी
पुरी तीर्थ स्थल है। सनातन धर्म के लोग यहां भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने अवश्य आते है।
यह देव स्थल भारत में सस्ती शीतकालीन पर्यटन  स्थलों में से एक है। यहां जगन्नाथ मंदिर, स्वर्गद्वार,  धार्मिक स्थलों के अलावा, पुरी भारत के सबसे बेहतरीन और साफ रेतीले समुद्र तटों में से एक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...