1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Mayor: लखनऊ में मेयर के लिए अर्पणा यादव समेत इनको बताया जा रहा दावेदार, जानिए?

Lucknow Mayor: लखनऊ में मेयर के लिए अर्पणा यादव समेत इनको बताया जा रहा दावेदार, जानिए?

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav) की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश का सियासी पारा भी बढ़ गया है। लखनऊ में महापौर की सीट के लिए भाजपा की तरफ से कई दावेदार सामने आ रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow Mayor: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav) की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश का सियासी पारा भी बढ़ गया है। लखनऊ में महापौर की सीट के लिए भाजपा की तरफ से कई दावेदार सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि BJP  के पूर्व व मौजूदा डिप्टी सीएम की पत्नियां के कई अन्य खुद को दावेदार बता रही हैं। सीट महिला होने के बाद इनके नामों पर तेजी से चर्चा हो रही है।

पढ़ें :- UP Nagar Nikay Chunav: जनता के बीच पहुंच रहीं BJP पार्षद प्रत्याशी प्रीती जैन, कहा-मिल रहा आशीर्वाद

हालांकि, अब अर्पणा यादव का नाम भी चर्चाओं में आ गया है। कहा जा रहा है कि भाजपा अर्पणा यादव को माहापौर का प्रत्याशी बना सकती है। बता दें कि, पिछले चार चुनावों में महापौर की सीट पर लगातार भाजपा का कब्जा रहा है। इससे पहले यह सीट कांग्रेस के पास थी। शहर की दूसरी महिला महापौर बनने के लिए कई बड़े नाम चर्चा में हैं। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व महापौर डॉ. दिनेश शर्मा की पत्नी जय लक्ष्मी शर्मा का नाम प्रमुख है।

मौजूदा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक का नाम भी चर्चा में है। पिछले चुनाव में भी इनका नाम उछला था। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू बनारसी दास की बहू अलका दास और पूर्व सीएम स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव का नाम भी प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है। अपर्णा इस समय भाजपा में हैं। इसके अलावा विधायक नीरज बोरा की पत्नी बिंदु बोरा और भाजपा नेता सुधीर हलवासिया की पत्नी माधुरी हलवासिया भी नाम जोरों पर है।

भाजपा के इस दाव ने बढ़ाई मुश्किलें
नगर निकाय चुनाव से पहले भाजप ने बड़ा फैसला लिया है। भाजापा की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि पार्टी चुनाव में मौजूदा मंत्री, एमपी और एमएलए के परिवारवालों को और रिश्तेदारों को टिकट नहीं देगी। ऐसे में कई दावेदारों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

 

पढ़ें :- UP Nagar Nikay Chunav 2023 : यूपी निकाय चुनाव में सभाएं व रोड शो कर सीएम योगी पार्टी की जीत करेंगे सुनिश्चित, जानें पूरा प्लान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...