1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nagar Nikay Chunav: जनता के बीच पहुंच रहीं BJP पार्षद प्रत्याशी प्रीती जैन, कहा-मिल रहा आशीर्वाद

UP Nagar Nikay Chunav: जनता के बीच पहुंच रहीं BJP पार्षद प्रत्याशी प्रीती जैन, कहा-मिल रहा आशीर्वाद

भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रीती जैन जनता के बीच पहुचंकर वोट देने की अपील कर रही हैं। उनका दावा है कि इस दौरान उनको जनता का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान प्रीति जैन अपने पति व पूर्व भाजपा पार्षद अभिनव जैन के द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी गिना रही हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Nagar Nikay Chunav: यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर​ सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। पहले चरण के लिए चार मई और दूसरे चरण के लिए 11 मई को वोटिंग होगी। निकाय चुनाव के नतीजे 13 मई को आयेंगे। इसको लेकर पहले और दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर—99 में देखने को मिल रहा है। यहां भी प्रचार ने तेजी पकड़ ली है।

पढ़ें :- UP Nagar Nikay Chunav 2023 : यूपी निकाय चुनाव में सभाएं व रोड शो कर सीएम योगी पार्टी की जीत करेंगे सुनिश्चित, जानें पूरा प्लान

भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रीती जैन जनता के बीच पहुचंकर वोट देने की अपील कर रही हैं। उनका दावा है कि इस दौरान उनको जनता का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान प्रीति जैन अपने पति व पूर्व भाजपा पार्षद अभिनव जैन के द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी गिना रही हैं। बता दें कि, वार्ड नंबर-99 ग़ाज़ियाबाद के इन्दिरा पुरम क्षेत्र का पॉश एरिया है। यहां पर सभी वर्ग के लोग रहते हैं।

भाजपा प्रत्याशी का दावा है कि वार्डे में भाजपा के काम को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इसका लाभ मेयर पद की भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल को भी मिलना तय है। दरअसल, वार्ड नंबर—99 के महिला वार्ड घोषित होने के बाद इस वार्ड से भाजपा ने प्रीति जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि, ग़ाज़ियाबाद मे 11 मई को मतदान होना है। इसको लेकर प्रचार ने तेजी पकड़ ली है।

 

 

पढ़ें :- UP Nagar Nikay Chunav: बसपा ने लखनऊ से मेयर के लिए शाहीन बानो को बनाया प्रत्याशी, 30 वार्डों की सूची भी जारी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...