राजधानी लखनऊ के बंथरा में बीती देर रात एक दर्दनाक घटना हुई। यहां पर शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे पिकअप और टैंकर की आपस में टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के बंथरा में बीती देर रात एक दर्दनाक घटना हुई। यहां पर शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे पिकअप और टैंकर की आपस में टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस का कहना है कि सभी मृतक हरदोई के रहने वाले हैं। बंथरा पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे बनी मोहन रोड पर लतीफ नगर के पास किरण मोटर्स के सामने पिकअप और टैंकर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की जान चली गयी।
पुलिस का कहना है कि इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही मृतकों की शिनाख्त हो गयी है। पुलिस का कहना है कि मृतकों में हरदोई के अतरौली निवासी शैलेंद्र , राम आधार, पुरुषोत्तम, संभर, राहुल और जयकरण शामिल है। संभर और जयकरण भाई बताए जा रहे हैं।