HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: लखनऊ से भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने जीता चुनाव, यहां के भी आए नतीजे

Lucknow News: लखनऊ से भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने जीता चुनाव, यहां के भी आए नतीजे

यूपी नगर निकाय चुनाव के परिणाम लगभग आ गए हैं। हालांकि, कई जगहों पर अभी वोटों की गिनती अंतिम दौर में है। 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 17 सीट पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। सपा-बसपा और कांग्रेस इन सभी सीटों पर पिछड़ गई है। लखनऊ, झांसी, सहारनपुर, शाहजहांपुर, बरेली और अयोध्या सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: यूपी नगर निकाय चुनाव के परिणाम लगभग आ गए हैं। हालांकि, कई जगहों पर अभी वोटों की गिनती अंतिम दौर में है। 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 17 सीट पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। सपा-बसपा और कांग्रेस इन सभी सीटों पर पिछड़ गई है। लखनऊ, झांसी, सहारनपुर, शाहजहांपुर, बरेली और अयोध्या सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।

पढ़ें :- गौमाता व जन-जन की आराध्य मां यमुना की स्थिति पर व्यक्त की चिंता : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

लखनऊ में भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा को 60 हजार वोटों के अंतर से मात दी। सुषमपा खर्कवाल की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता और नेता जश्न मना रहे हैं।

संघर्ष और मेहनत से बनाई पहचान
बता दें कि, सुषमा खर्कवाल को राजनीति विरासत में नहीं मिली। उन्होंने अपने संघर्ष व मेहनत के दम पर उन्होंने बीजेपी में न सिर्फ पहचान बनाई बल्कि एक मुकाम भी हासिल किया। वह बीजेपी में कई पदों पर रह चुकी हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कभी हिम्मत नहीं हारी।

इन सीटों पर भी भाजपा ने दर्ज की जीत
.शाहजहांपुर में भाजपा की अर्चना वर्मा पहली मेयर होंगी। महापौर की भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मौजूद रहे।

. गोरखपुर नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव विजयी हुए हैं।

पढ़ें :- बीजेपी हमारे आपके और संविधान के पीछे पड़ी है, कन्नौज में विकास की रुकी सुगंध को बढ़ाने का काम करेंगे हम : अखिलेश यादव

. बरेली नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम विजयी हुए।

. झांसी नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य विजयी हुए।

. अयोध्या नगर निगम से महापौर के लिए भाजपा प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी विजयी हुए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...