HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News : कोहरे और शीतलहर की वजह से बदला राजधानी लखनऊ के स्कूलों का टाइम, जानें नई टाइमिंग

Lucknow News : कोहरे और शीतलहर की वजह से बदला राजधानी लखनऊ के स्कूलों का टाइम, जानें नई टाइमिंग

यूपी (UP)की राजधानी लखनऊ में भी कोहरे और शीतलहर ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने चेतावनी जारी की है कि अगले एक हफ्ते तक राजधानी और अस्स-पास के क्षेत्रों में घाना कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (Meteorological Department)  के अलर्ट के बाद लखनऊ के जिलाधिकारी ने सभी बोर्ड के स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया है। नए आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे के बीच संचालित होंगे। इस बाबत स्कूलों को जानकारी भेज दी गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP)की राजधानी लखनऊ में भी कोहरे और शीतलहर ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने चेतावनी जारी की है कि अगले एक हफ्ते तक राजधानी और अस्स-पास के क्षेत्रों में घाना कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (Meteorological Department)  के अलर्ट के बाद लखनऊ के जिलाधिकारी ने सभी बोर्ड के स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया है। नए आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे के बीच संचालित होंगे। इस बाबत स्कूलों को जानकारी भेज दी गई है।

पढ़ें :- Viral Video: मुरादाबाद में झाड़फूंक के बहाने युवती से कर रहा था छेड़छाड़, युवती की मां ने चप्पलों से की पिटाई

जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार (District Magistrate Lucknow Suryapal Gangwar) की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि गुरुवार से कक्षा आठ तक के छात्रों की क्लास सुबह 10 बजे से 3 बजे तक चलेगी। ऐसा शीतलहर (Cold Wave) को देखते हुए किया गया है। यह आदेश 31 दिसंबर तक लागू रहेगा।

गाजियाबाद और अमेठी में भी बदला समय

उधर गाजियाबाद और अमेठी में भी जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने सभी स्कूलों को खोने के समय में बदलाव किया है। गाजियाबाद में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे। वहीं अमेठी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह 10-3 बजे तक खुलेंगे।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में सुबह के वक्त कोहरा रहेगा। वहीं, दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं।

पढ़ें :- दुर्गेश सिंह जैसे लोग भोजपुरी इंडस्ट्री को दे रहे धोखा, योगी जी के राज में इन्हें कौन दे रहा है संरक्षण, फिल्म निर्माताओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...