1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: पारिवारिक विवाद में रुचिखंड में चाचा पर भतीजी ने कराया जानलेवा हमला

Lucknow News: पारिवारिक विवाद में रुचिखंड में चाचा पर भतीजी ने कराया जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के रुचि खंड में रहने वाले संतोष श्रीवास्तव पर उनकी भतीजी और उसके दोस्तों ने जानलेवा हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि 21 मई की रात करीब 11 बजे उन्होंने अपने घर के गेट पर कुछ हलचल देखी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के रुचि खंड में रहने वाले संतोष श्रीवास्तव पर उनकी भतीजी और उसके दोस्तों ने जानलेवा हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि 21 मई की रात करीब 11 बजे उन्होंने अपने घर के गेट पर कुछ हलचल देखी।

पढ़ें :- 'तेजस्वी यादव पहले अपने घर में झांक लें...' जेडीयू नेता ललन सिंह ने 'हॉर्स ट्रेडिंग' के आरोपों पर किया पलटवार

घर से बाहर निकल कर देखा कि उनके छोटे भाई की बेटी पलक अनजान युवक के साथ घर में दाखिल हो रही थी। जब संतोष ने युवक के बारे में पूछताछ की तो वह नाराज हो गया और गाली गलौज करने लगा।

विरोध करने पर युवक ने संतोष पर हमला कर दिया। लात घूसों से पीटते हुए उन्हें जमीन पर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी दी। जब संतोष ने शोर मचाना शुरु किया तो कॉलोनी के लिए घर से बाहर आकर एकत्र हो गए। आस पास के लोगो को देख पलक ने युवक को मौके से भगा दिया।

वह युवक पास खड़ी कार सवार होकर फरार हो गया। कार में पहले से दो से तीन अन्य युवक मौजूद थे। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई।

जो वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित कीतहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आशियाना पुलिस के अुसार हमलावरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें :- सोनौली में भाजपा के युवा नेता रवि वर्मा बने मनोनीत सभासद,समर्थकों में खुशी की लहर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...