HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: केंद्रीय मंत्री के घर में युवक की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: केंद्रीय मंत्री के घर में युवक की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात हुईहु। यहां पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात हुईहु। यहां पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवक की शिनाख्त विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

पढ़ें :- जौनपुर के बाद बस्ती में मायावती ने बदला प्रत्याशी,अखिलेश ने बसपा पर बोला बड़ा हमला

यह घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव की है। इस घटना में विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर की पिस्टल से हुई है। विनय श्रीवास्तव केंद्रीय मंत्री के बेटे का करीबी था। बताया जा रहा है कि जिस समय गोली चली है उस समय घर में कई और लोग भी मौजूद थे।

इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने मामले को लेकर कहा कि उन्हें जब मामले की जानकारी हुई तो कमिश्नर समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही मृतक के परिजनों के आरोपों को लेकर कहा कि यह जांच का विषय है। जो भी सच है वह बाहर आएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...