1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में रॉन्ग साइड से आ रहे युवक ने होमगार्ड को पीटा, कॉलर पकड़कर दिया धक्का: वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तारी

लखनऊ में रॉन्ग साइड से आ रहे युवक ने होमगार्ड को पीटा, कॉलर पकड़कर दिया धक्का: वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तारी

लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हैदरगंज चौराहे के पास कार से रॉन्ग साइड आ रहे युवक ने होमगार्ड के साथ मारपीट की। घटना शनिवार रात करीब 8 की बताई जा रही है। इसका वीडियो रविवार दोपहर सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसकी गाड़ी सीज कर दी..

By Harsh 
Updated Date

LUCKNOW : लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हैदरगंज चौराहे के पास कार से रॉन्ग साइड आ रहे युवक ने होमगार्ड के साथ मारपीट की। घटना शनिवार रात करीब 8 की बताई जा रही है। इसका वीडियो रविवार दोपहर सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसकी गाड़ी सीज कर दी। ऐशबाग हैदरगंज चौराहे पर शनिवार रात ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस मौजूद थी। इस दौरान एक कार सवार गलत दिशा से आता हुआ दिखा। उसे वहां मौजूद होमगार्ड ने रोकने का प्रयास किया तो वह आग बबूला हो गया और कार से उतरकर होमगार्ड का कॉलर पकड़ लिया। कॉलर पकड़कर जोरदार धक्का दिया, जिससे होमगार्ड गिर पड़ा।

पढ़ें :- जमुई के बाद समस्तीपुर में युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई, चार युवक हिरासत में

तभी वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब वायरल है। इसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रिया आने लगी। फिलहाल मामले में इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज करके आरोपी वैभव मौर्य को गिरफ्तार किया गया है। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू की। बाजारखाला थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान वैभव मौर्य के रूप में हुई है जो गोमतीनगर क्षेत्र में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी सीज कर दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...