1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow School News: अभी नहीं खुलेंगे लखनऊ में स्कूल, डीएम ने कहा-जहां संभव हो वहां पर ऑनलाइन क्लास संचालित की जाए

Lucknow School News: अभी नहीं खुलेंगे लखनऊ में स्कूल, डीएम ने कहा-जहां संभव हो वहां पर ऑनलाइन क्लास संचालित की जाए

उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। भीषण ठंड के कारण बीते एक महीने से स्कूल बंद चल रहे हैं। हालांकि, कई जगहों पर बच्चों की ऑनलाइन क्लास चल रही है। इस बीच लखनऊ जिलाधिकारी की तरफ से स्कूलों को लेकर आदेश जारी किया गया है। लखनऊ जिलाधिकारी ने कहा कि, जिन विद्यालयों में सम्भव हो, वहां कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow School News: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। भीषण ठंड के कारण बीते एक महीने से स्कूल बंद चल रहे हैं। हालांकि, कई जगहों पर बच्चों की ऑनलाइन क्लास चल रही है। इस बीच लखनऊ जिलाधिकारी की तरफ से स्कूलों को लेकर आदेश जारी किया गया है। लखनऊ जिलाधिकारी ने कहा कि, जिन विद्यालयों में सम्भव हो, वहां कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जाए।

पढ़ें :- नेपाली नव वर्ष के स्वागत में नौ- दिवसीय बिस्का जात्रा की हुई शुरुआत, सबसे ऊंचे मंदिर न्यातापोल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

जिलाधिकारी की तरफ से कहा गया है कि, 03 फरवरी तक कक्षा-12 तक के समस्त सरकारी/गैर सरकारी/प्राइवेट प्राइवेट विद्यालयों में जहां सम्भव हो, वहां विद्यालयों द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है। जिन विद्यालयों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, उनका समय प्रातः 10 से अपराह्न 03 बजे के मध्य रखा जाएगा।

जिलाधिकारी के तरफ से निर्देश दिया गया है कि, जिन विद्यालयों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं वहां पर विद्यार्थियों की कक्षाओं में ठण्ड से बचाव हेतु पर्याप्त प्रबन्ध करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबन्धन की होगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने हेतु रूम हीटर आदि का प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही किसी भी छात्र को बाहर या खुले में नहीं बैठाया जाएगा।

इसके साथ ही कहा कि, विद्यार्थियों के यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया जाता है और यह सलाह दी जाती है कि ऐसे गर्म कपड़े, जो ठण्ड से बचाव करने में सक्षम हों, उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाएं।

पढ़ें :- स्कूल फीस मनमानी पर लखनऊ डीएम का बड़ा फरमान, 5 साल तक यूनिफॉर्म और बुक पब्लिकेशन बदला तो लगेगा पांच लाख रुपये जुर्माना

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...