नई दिल्ली: आज पूरे देश में सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मनाया जा रहा है, जिसे मकर संक्रांति के नाम से पुकारा जाता है। वैसे आज ही के दिन लोहड़ी, पोंगल और मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। अब इस कर्म में आम से लेकर ख़ास लोग तक बधाइयां दे रहे हैं। इसी लिस्ट में शामिल हुईं हैं बॉलीवुड की धक धक गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित।
धक-धक गर्ल ने भी इस खास पर्व पर सभी को बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस को बधाई दी है। आप देख सकते हैं माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया पर ग्रीन कलर की साड़ी में फोटो शेयर। इस तस्वीर में वह एक भारतीय नारी के परफेक्ट लुक में दिखाई दे रहीं हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- असल जिंदगी के नायकों के साथ Varun Dhawan ने मनाया आर्मी डे, वायरल हुई तस्वीर
गजब अंदाज में नजर आते हुए उन्होंने तमाम चाहनेवालों को लोहड़ी, पोंगल और मकर संक्रांत की ढेर सारी शुभकामनाये दी। उन्होंने अपने फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ‘लोहड़ी, पोंगल और मकर संक्रांत की ढेर सारी शुभकामनाये।’
वहीँ उनके अलावा टीवी एक्टर मनीष पॉल ने भी इस खास दिन पर अपने फैंस को बधाई दी। उन्होंने अपनी एक पंजाबी लुक वाली तस्वीर को शेयर किया।