1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Magha Purnima 2023 : माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान से होती है मोक्ष की प्राप्ति ,अन्न दान का विशेष महत्व है

Magha Purnima 2023 : माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान से होती है मोक्ष की प्राप्ति ,अन्न दान का विशेष महत्व है

सनातन धर्म में पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। धर्मग्रंथों के अनुसार, तीर्थ दर्शन और पवित्र नदियों में स्नान से जीवन में सुख और शान्ति मिलती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Magha Purnima 2023 : सनातन धर्म में पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। धर्मग्रंथों के अनुसार, तीर्थ दर्शन और पवित्र नदियों में स्नान से जीवन में सुख और शान्ति मिलती है। माघी पूर्णिमा को गंगा स्नान को बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा में डुबकी लगाने और दान देने से सर्व मनोकामना पूर्ण होती है।

पढ़ें :- Holi 2023 Date , Shubh Muhurat : ठंडाई-गुझिया के साथ रंगों की बहार, जानिए किस दिन पड़ रही है होली

पूरे माघ माह में काला तिल जल में मिलाकर स्नान करने से स्वास्थ्य लाभ होता है।  इस मौके पर प्रयागराज तीर्थ में संगम तट पर माघ मेला भी लगता है।आप 2023 माघ पूर्णिमा पर रामायण और भगवद गीता पाठ भी रख सकते हैं। यह बहुत पुण्य देने वाला होता है। इसके अलावा, “अन्न दान” बहुत महत्व रखता है

हिंदू पंचांग 2023 के अनुसार, माघ पूर्णिमा इस साल 5 फरवरी को है। तिथि 4 फरवरी, 2023 को रात 09:29 बजे शुरू होगी और 5 फरवरी, 2023 को रात 11:58 बजे समाप्त होगी।

इस बार की पूर्णिमा अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। खास तौर पर इस बार माघ पूर्णिमा का रविवार को पौष नक्षत्र में प्रवेश हो रहा है। इस दिन लोग बहुत महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। मंत्र का प्रयोग, यंत्र का प्रयोग सफल होंगे।

पढ़ें :- Holika Dahan 2023 Date , Shubh Muhurat : इस दिन पड़ेगा होलिका दहन,भद्रा के बारे में जानिए
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...