HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Maha ashtami Ke Chamatkari Totke : कठिन मेहनत के बावजूद नहीं बढ़ रही आमदनी,  इन टोटकों से बदल जाएगी किस्मत

Maha ashtami Ke Chamatkari Totke : कठिन मेहनत के बावजूद नहीं बढ़ रही आमदनी,  इन टोटकों से बदल जाएगी किस्मत

माँ दुर्गा की पूजा में नवरात्रि के अवसर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इन नौ दिनों में अष्टमी तिथि को  महाअष्टमी कहा जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maha ashtami Ke Chamatkari Totke : माँ दुर्गा की पूजा में नवरात्रि के अवसर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इन नौ दिनों में अष्टमी तिथि को  महाअष्टमी कहा जाता है। महाअष्टमी का कई रूपों से विशेष महत्व है।  इस दिन मां दुर्गा के 8वें रूप माँ महागौरी की पूजा की जाती है। इस बार महा अष्टमी पर्व 29 मार्च को मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार, महा अष्टमी के दिन कुछ टोटके कर लेने से दरिद्रता और दुर्भाग्य दूर हो जाता है। आइए जानते हैं कि वे टोटके क्या हैं।

पढ़ें :- Astro Tips : गाय को खिलाएं आटे में गुड़ मिलाकर , धन की समस्या दूर हो जाती है

महा अष्टमी के चमत्कारी टोटके

करवाएं हवन  
सनातन धर्म में नवरात्रि के व्रतों के पारण का कोई उचित विधान नहीं है। अगर आप महाष्टमी के दिन पारण कर रहे हैं तो उस दिन हवन जरूर करवाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और बुरी ताकतें घर से दूर रहती हैं।

अर्पित कर दें लौंग
जो लोग कर्ज के भार से दबे हुए हैं उन्हें महाष्टमी पर मां दुर्गा की प्रतिमा पर 9 लौंग चढ़ाना चाहिए।  ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती और कर्ज धीरे.धीरे घटने लगता है।

 संधि पूजा करना शुभ
महाअष्टमी के दिन संधि पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह, दोपहर और शाम के वक्त मां भगवती की आरती करनी चाहिए, जबकि संधि आरती रात में अष्टमी तिथि के समापन और नवमी तिथि के प्रारंभ में की जाती है।

पढ़ें :- Surya Gochar 2024: इस दिन होगा सूर्य देव का गोचर, इन लोगों की किस्मत में आएगा बदलाव

दूर हो जाएगी अनबन
अगर पति.पत्नी के बीच न बन रही हो तो महा अष्टमी की रात को मां दुर्गा की प्रतिमा पर सोलह श्रृंगार अर्पित करने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पति.पत्नी के संबंधों में मजबूती आती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...