1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. महाराज जी ने बताया कि महर्षि वाग्भट के 5 नियम आपको कभी बीमार नही होने देंगे, बदल देंगे आपकी जिंदगी

महाराज जी ने बताया कि महर्षि वाग्भट के 5 नियम आपको कभी बीमार नही होने देंगे, बदल देंगे आपकी जिंदगी

महाराज जी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से हेल्दी लाइफ के कुछ टिप्स शेयर किए हैं जिन्हे अपने जीवन में उतार कर आप हेल्दी रह सकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आयुर्वेद की दुनिया में वाग्भट ऋषि का नाम बहुत ही आदर-सम्मान के साथ लिया जाता है।आयुर्वेद में वाग्भट का स्थान भी आचार्य आत्रेत और सुश्रुत के समान ही है. इनमें अंतिम वाग्भट हुए। वाग्भट ऋषि ने आयुर्वेद के अनेक ग्रंथों की रचना की।

पढ़ें :- सीएम अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य की समीक्षा, एम्स के डॉक्टरों ने इन्सुलिन लेने की दी सलाह

वाग्भट ऋषि ने आयुर्वेद के अनेक ग्रंथों की रचना की। लेकिन उनकी मृत्यु के बाद सभी प्रकाश में आए। इनमें अष्टांगसंग्रह और अष्टांगहृदय को तो अमूल्य निधि माना जाता है, जो कालांतक में आयुर्वेदिक चिकित्सा-शास्त्र के छात्रों द्वारा पाठ्य पुस्तक के रूप में प्रयोग होते रहे हैं। महाराज जी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से हेल्दी लाइफ के कुछ टिप्स शेयर किए हैं जिन्हे अपने जीवन में उतार कर आप हेल्दी रह सकते है।

“महर्षि वाग्भट” जी के 5 नियम आपको कभी बीमार नही होने देंगे, आपकी जिंदगी बदल देंगे।

पहला :- दिन की शुरुआत पानी से करें। सुबह उठकर बिना कुल्ला किये सबसे पहले हल्का गर्म पानी एक से तीन गिलास तक पीयें। आपको कभी पत्थरी नही होगी मोटापा नही होगा पेट रोजाना आसानी से साफ होगा।

दूसरा :- पानी हमेशा नीचे बैठ घूट-घूट कर पीयें जैसे पक्षी पीते हैं। इसी विशेषता के कारण पक्षी कभी बीमार नही होते। क्योंकि मुंह की लार एक-एक घूट के साथ मिलकर अंदर जाती है।लार औषधि है।

पढ़ें :- Benefits of drinking clove water: डेली सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीने के होते हैं ये गजब के फायदे

तीसरा :- खाना खूब चबा-चबा कर खाएं। खाने को इतना चबाएं जितने हमारे दांत यानी 32 बार चबाये। ऐसा करने से खाना जल्दी पचेगा आपको गैस भी नहीं बनेगी।

चौथा :- भोजनान्ते विषम वारि अर्थात भोजन के अंत में पानी पीना विष पीने के बराबर है। पानी पीने से खाया हुआ अन्न सड़ेगा। सड़े हुए अन्न से आपको 103 भयानक बीमारियां होंगी।

पांचवां :- विरुद्ध आहार न खाएं। एक दूसरे की विरोधी वस्तुएं न खाएं। विरुद्ध आहार से भी बहुत सारी बीमारियां आपको आती हैं ।

विरुद्ध आहार जैसे दूध के साथ नमक, दूध वाली वस्तु के साथ नमक वाली कोई भी वस्तु
दूध – प्याज
दूध – कटहल
दही – लहसुन

 

पढ़ें :- feed these super foods to children: अपने बच्चों को डेली खिलाएं ये दो सुपरफूड्स तेजी से बढ़ेगी मेमोरी और इम्यूनिटी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...