HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज:आर्केस्ट्रा के दौरान फायरिंग से महिला घायल

महराजगंज:आर्केस्ट्रा के दौरान फायरिंग से महिला घायल

महुंअवा उर्फ महुई गांव के ओरीपुर में एक शादी कार्यक्रम में बरात विदा करते समय आर्केस्ट्रा चलते समय एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली एक महिला के पैर में लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी बनकटी ले जाया गया

By Editor-Vijay Chaurasiya 
Updated Date

फरेंदा महराजगंज: महुंअवा उर्फ महुई गांव के ओरीपुर में एक शादी कार्यक्रम में बरात विदा करते समय आर्केस्ट्रा चलते समय एक युवक ने फायरिंग कर दी।

पढ़ें :- Maharajganj :‘परामर्श' ने पराया होने से बचाया 447 परिवार

गोली एक महिला के पैर में लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी बनकटी ले जाया गया।

फरेंदा थानाक्षेत्र के महुंअवा उर्फ महुई निवासी बालकिशुन के बेटे की शादी थी। बुधवार को करीब छह बजे बैंडबाजा व आर्केस्ट्रा के साथ बरात कैम्पियरगंज के बसंतपुर के लिए निकली थी। बरात विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। गांव की महिलाएं सड़क के किनारे खड़ी होकर देख रही थीं। आर्केस्ट्रा के दौरान किसी युवक ने असलहा लहराते हुए फायरिंग कर दी।

गांव की 38 वर्षीय अंजनी गुप्ता के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बरात में अफरातफरी मच गई। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए, जहां से गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने फायरिंग करने वाले युवक की तलाश करने की पुष्टि की है।

पढ़ें :- UP News: दीपावली से पहले योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...