1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Russian Girl Video Viral : रशियन लड़की को चाहिए इंडियन दूल्हा, इन शर्तों को पूरा कर बना सकते हैं अपनी दुल्हनिया

Russian Girl Video Viral : रशियन लड़की को चाहिए इंडियन दूल्हा, इन शर्तों को पूरा कर बना सकते हैं अपनी दुल्हनिया

रूस की एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल है। युवती लोगों को बता रही है कि उसे इंडियन दूल्हे (Indian Groom) की तलाश है। वीडियो में वह कह रही है कि मुझे भारतीय संस्कृति (Indian Culture) बहुत अच्छा लगता है। हालांकि लड़की ने कुछ ऐसी शर्तें रख दी हैं, जिसे सुनकर भारतीय लड़के दंग रह गए।

By santosh singh 
Updated Date

Russian Girl Video Viral : रूस की एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल है। युवती लोगों को बता रही है कि उसे इंडियन दूल्हे (Indian Groom) की तलाश है। वीडियो में वह कह रही है कि मुझे भारतीय संस्कृति (Indian Culture) बहुत अच्छा लगता है। हालांकि लड़की ने कुछ ऐसी शर्तें रख दी हैं, जिसे सुनकर भारतीय लड़के दंग रह गए।

पढ़ें :- शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का विस्तार कल सुबह 11 बजे, 35 मंत्री लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

वायरल वीडियो (Video Viral) में रशियन लड़की (Russian Girl) कहती है कि सबसे पहले लंबाई 6 फीट से ज्यादा होनी चाहिए, आंखें हरी होनी चाहिए, संगीत पसंद होना चाहिए, डांस पसंद होना चाहिए। घूमना-फिरना पसंद होना चाहिए। इसके बाद नेली कहती हैं, मुझसे बेइंतिहा प्यार तो करे ही, साथ ही उसे रूस से भी प्यार होना चाहिए।

वीडियो में दिख रही लड़की का नाम नेली है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर girl_white_indian नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। नेली की इंस्टा प्रोफाइल से पता चलता है कि वह अब दुबई में रहती हैं। 18 अक्टूबर को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह खुद के लिए इंडियन दूल्हा (Indian Groom)  ढूंढ रही हैं। सिंगल लड़कों की जैसे ही नेली के वीडियो पर नजर पड़ी, वो लगभग वरमाला लिए तैयार बैठे नजर आए, लेकिन जैसे ही उन्होंने रूसी लड़की की शर्तें सुनीं, उनके होश उड़ गए।


वीडियो को 41 लाखों से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं लाख से भी ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं। दिलचस्प तो इस पर आए कमेंट्स हैं। कुछ यूज़र्स ने लिखा कि ‘दीदी को ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) चाहिए’ वहीं एक यूज़र ने कहा कि ‘भारतीय लोगों की आंख हरी नहीं होती।

कई लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

पढ़ें :- IPL Final 2026 : आरसीबी ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस के खिलाफ कप्तान रजत पाटीदार ने पहले चुनी गेंदबाजी

एक यूजर ने कमेंट किया, अरे दीदी…सीधा बोलो न इंडियन लड़के के रूप में Ben10 चाहिए। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि सब कुछ ठीक था, बस हरी आंखों से चूक गया भाइयों। एक अन्य यूजर ने लिखा, दीदी को ऋतिक चाहिए था, जो मिलने से रहे। एक और यूजर ने सवाल किया, मैं छह फीट से ज्यादा हूं। रूस भी पसंद है। क्या मैं ग्रीन लेंस पहन सकता हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप सीधे-सीधे यह क्यों न नहीं बोल देतीं कि आपको राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...