1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Maharashtra CM: देवेंद्र फडणवीस चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता; 5 दिसंबर को लेंगे महाराष्ट्र सीएम पद की शपथ!

Maharashtra CM: देवेंद्र फडणवीस चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता; 5 दिसंबर को लेंगे महाराष्ट्र सीएम पद की शपथ!

Maharashtra New CM: आज बुधवार को मुंबई में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नाम पर मुहर लग गयी है। जिसके बाद महाराष्ट्र के अगले सीएम को लेकर सस्पेंस पर विराम लग गया है। देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर को महाराष्ट्र सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Maharashtra New CM: आज बुधवार को मुंबई में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नाम पर मुहर लग गयी है। जिसके बाद महाराष्ट्र के अगले सीएम को लेकर सस्पेंस पर विराम लग गया है। देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर को महाराष्ट्र सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

पढ़ें :- BJP candidates List: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जारी की 19 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखिए किसको कहां से मिला टिकट

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले मुंबई में कोर कमेटी की बैठक हुई। निर्मला सीतारमण, विजय रूपाणी, देवेंद्र फडणवीस और बृजेश पाठक बैठक में मौजूद रहे। इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगाई गयी है। जिसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा गया। वहीं, भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में फडणवीस को नेता चुना गया है।

सूत्रों की मानें तो देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ लेंगे। अजित पवार और एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। महाराष्ट्र के नए सीएम का शपथग्रहण समारोह के लिए दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। शपथग्रहण कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी समेत करीब 2,000 खास मेहमान और 40,000 कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस समारोह में कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के 19 सीएम तथा डिप्टी सीएम के भी शामिल होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- हम पाकिस्तान की तरह 'दलाल देश' नहीं बन सकते...सर्वदलीय बैठक में जानिए ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...