1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra CM Oath: देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे व अजित पवार ने डिप्टी सीएम के रूप में ली शपथ

Maharashtra CM Oath: देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे व अजित पवार ने डिप्टी सीएम के रूप में ली शपथ

महाराष्ट्र में महायुति के सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। देंवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra CM Oath: महाराष्ट्र में महायुति के सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। देंवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है।

पढ़ें :- चुनाव आते ही कुछ पार्ट टाइम पॉलिटिशियन भी आएंगे, जिन्हें देश की जनता और सुरक्षा से कोई मतलब नहीं...विपक्षी दलों पर भाजपा अध्यक्ष ने साधा निशाना

बता दें कि, शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व अन्य NDA नेता मौजूद हैं।

कई दिनों से लग रही थी अटकलें
बता दें कि, महाराष्ट्र में महायुति को प्रचंड बहुमत मिला है। इसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इसके बाद से कई अटकलें लगाई जा रहीं थीं। हालांकि, देवेंद्र फडणवीस ही राज्य के मुख्यमंत्री बने, जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लिए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...