1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के तीन जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके; रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के तीन जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके; रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Maharashtr Earthquake: देश के पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां पर हिंगोली में सुबह 07:14 बजे भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 दर्ज की गयी। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Maharashtr Earthquake: देश के पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां पर हिंगोली (Hingoli) में सुबह 07:14 बजे भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 दर्ज की गयी। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गयी है।

पढ़ें :- सोनौली में महाशिवरात्रि की धूम, शिव मंदिर सजा–संवरा; शिवबारात को भव्य बनाने के लिए व्यापारियों ने बनाई रणनीति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में हिंगोली के अलावा परभणी (Parbhani) और नांदेड़ (Nanded) में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, हिंगोली में आए भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। फिलहाल भूकंप से अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आयी है।

पढ़ें :- सिर्फ वादे नहीं, रोजगार के लिए भी ठोस रोडमैप है तैयार...वित्तमंत्री ने लोकसभा में दिया जवाब

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...