HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में भीषण बस हादसा जिसमें13 की मौत , 25 घायल

महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में भीषण बस हादसा जिसमें13 की मौत , 25 घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बस  खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि25 लोग घायल हो गए। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस बस में 40 लोग सवार थे। यह बस पुणे से मुंबई जा रही थी | यह हादसा सुबह 4:30 बजे हुआ, यह बस पुणे के पिंपल गुराव से गोरेगांव जा रही थी। हादसे के वक्त बस में 41 यात्री सवार थे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बस  खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि25 लोग घायल हो गए। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस बस में 40 लोग सवार थे। यह बस पुणे से मुंबई जा रही थी | यह हादसा सुबह 4:30 बजे हुआ, यह बस पुणे के पिंपल गुराव से गोरेगांव जा रही थी। हादसे के वक्त बस में 41 यात्री सवार थे।
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पढ़ें :- Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 4 जवान सुरक्षित

सड़क हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूटने के चलते ये बड़ा हादसा हुआ। मौके पर रेस्क्यू टीम और रायगढ़ की पुलिस पहुंच गई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बस पुणे के पिंपल गुराव से गोरेगांव जा रही थी। रायगढ़ एसपी सोमनाथ घार्गे ने मीडिया को बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में, मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे। पुणे के अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बस पुणे में बावधन के पास मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...