1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के नए सीएम के नाम पर लगी मुहर? जानिए एकनाथ शिंद या देवेंद्र फडणवीस कौन बनेगा मुख्यमंत्री

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के नए सीएम के नाम पर लगी मुहर? जानिए एकनाथ शिंद या देवेंद्र फडणवीस कौन बनेगा मुख्यमंत्री

बीजेपी के समर्थक देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं शिंदे गुट के नेता उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उनका कहना है कि, शिंदे की अगुआई में चुनाव लड़ा गया और जीता गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भी सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। अब नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कयासों का दौर जारी है। महायुति को मिले प्रचंड बहुमत में अकेले भाजपा के पास 132 सीटें हैं। ऐसे में उम्मीद है कि, भाजपा का ही मुख्यमंत्री महाराष्ट्र में बनेगा। हालांकि, कई लोग एकनाथ शिंदे के नाम की चर्चा कर रहे हैं।

पढ़ें :- विपक्ष के नेता राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, गृहमंत्री अमित शाह से जुड़ा मामला

दरअसल, बीजेपी के समर्थक देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं शिंदे गुट के नेता उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उनका कहना है कि, शिंदे की अगुआई में चुनाव लड़ा गया और जीता गया। इसी बीच खबर है कि शिंदे सेना के सांसदों और पूर्व सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। माना जा रहा है कि वे सीधे पीएम मोदी से एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर सकते हैं।

सरकार बनाने की प्रक्रिया हुई तेज
बता दें कि, एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल से मिलकर आज मुख्यमंत्री पद से इसतीफा दे दिया है। राज्पाल ने शिंदे को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं देने को कहा है। एकनाथ शिंदे के इस्तीफे के बाद अब सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गयी है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेतृत्व ने सीएम के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगा दी है।

 

पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती है कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...