1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. महेंद्र सिंह धोनी ने दिखाई दरियादिली, फैंस के आंखों के आंसू पोछ कहा- रोना मत

महेंद्र सिंह धोनी ने दिखाई दरियादिली, फैंस के आंखों के आंसू पोछ कहा- रोना मत

भारत के पूर्व क्रिकेटर और महान कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर अपनी दरियादिली की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल वह एक विशेष रूप से दिव्यांग फैन से मिले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर और महान कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर अपनी दरियादिली की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल वह एक विशेष रूप से दिव्यांग फैन से मिले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का दिव्यांग फैन से बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें वह उससे बात करते हुए हसंते हुए दिख रहे हैं।

पढ़ें :- KL Rahul Broke Dhoni's Record : केएल राहुल ने एक बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, धोनी-कार्तिक समेत कई दिग्गज पीछे छूटे

पोस्ट के कैप्शन में प्रशंसक ने बताया कि कैसे वह एमएस धोनी से मिलने की खुशी को ‘शब्दों’ में नहीं बयां कर सकती है, यह बताते हुए कि सीएसके कप्तान ‘दयालु, मधुर और मृदुभाषी’ है। प्रशंसक ने महान भारतीय कप्तान को अपना ‘कीमती समय’ देने के लिए धन्यवाद दिया है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का 15वां सीजन बेहद निराशाजनक रहा।

टीम 14 मैचों में सिर्फ 4 मुकाबले जीत सकी थी और अंकतालिका में नौवें स्थान पर रही। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन अपने कप्तान की वजह से भी चर्चा में रही थी। बीच टूर्नामेंट में टीम ने जडेजा को हटाकर धोनी को कप्तानी सौंप दी थी। हालांकि धोनी भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके और टीम आखिरी कुछ मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल कर सकी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...