1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mainpuri by-election 2022: केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा-मजबूरी में शिवपाल जी की आई याद

Mainpuri by-election 2022: केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा-मजबूरी में शिवपाल जी की आई याद

मैनपुरी उपुचनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। समाजवादी पार्टी की तरफ से डिंपल यादव तो भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी ने आज मैनपुरी सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। मैनपुरी में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mainpuri by-election 2022: मैनपुरी उपुचनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। समाजवादी पार्टी की तरफ से डिंपल यादव तो भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी ने आज मैनपुरी सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। मैनपुरी में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, इसको लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य  (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला है।

पढ़ें :- यूपी में एक बजे तक 35.73 फीसदी मतदान, अमरोहा अव्वल तो मथुरा रहा फिसड्डी

उन्होंने कहा कि, रघुराज शाक्य जी के मैदान में आने के बाद सपा में खलबली मची हुई है। साथ ही शिवपाल यादव को स्टार प्रचारक बनाए जाने को भी अखिलेश यादव की मजबूरी बताई है। केशव मौर्य ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘मुलायम सिंह यादव जी जानते थे कि प्रदेश व देश का नेतृत्व कौन बेहतर कर सकता है,इसीलिए उन्होंनें मोदी जी को 2019 में जीत का आशीर्वाद दिया था। रघुराज शाक्य जी के मैदान में आने के बाद सपा में खलबली मची हुई है। यहां मजबूरी में अखिलेश जी को शिवपाल सिंह यादव जी याद आ रहे हैं।’

मुलायम सिंह के निधन के बाद ​रिक्त हुई सीट
बता दें कि, मैनपुरी लोकसभा की सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई। इस सीट पर उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

 

 

पढ़ें :- West Bengal : बीरभूम से भाजपा उम्मीदवार देबाशीष धर का नामांकन रद्द, टीएमसी की शताब्दी रॉय से था मुकाबला

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...