अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ला गार्डिया हवाई अड्डा पर रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। मॉन्ट्रियल से आ रही एयर कनाडा की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान दमकल गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में चार दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

न्यू यार्क पोस्ट के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब विमान रनवे से गेट की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान खराब मौसम के बीच अचानक दमकल गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और प्लेन नोस हवा में झुका हुआ नजर आया।
घटना के तुरंत बाद रनवे पर आपातकालीन वाहनों की भीड़ लग गई। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मौके पर अफरातफरी का माहौल था। रिपोर्ट के अनुसार घायल दमकलकर्मी पोर्ट अथॉरिटी पुलिस विभाग से जुड़े हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।विमान में करीब 100 यात्री सवार थे, जिनमें न्यूयॉर्क क्षेत्र से ऑर्थोडॉक्स यहूदियों का एक समूह भी शामिल बताया जा रहा है। फिलहाल सभी यात्रियों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है।एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना की जानकारी भी फायर फाइटर्स ने ही सबसे पहले दी थी। इस हादसे को लेकर फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA), पोर्ट अथॉरिटी और FDNY की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।