1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चुनाव के बीच झारखंड BJP में बड़ा फेरबदल, डॉ. रविन्द्र कुमार राय को बनाया गया प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष

चुनाव के बीच झारखंड BJP में बड़ा फेरबदल, डॉ. रविन्द्र कुमार राय को बनाया गया प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़तती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इन सबके बीच भाजपा ने झारखंड में बड़ा फेरबदल किया है। चुनाव के बीच भाजपा ने वहां पर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़तती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इन सबके बीच भाजपा ने झारखंड में बड़ा फेरबदल किया है। चुनाव के बीच भाजपा ने वहां पर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत, कहा-होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ. रविन्द्र कुमार राय, पूर्व सांसद को भाजपा झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। झारखंड में बीजेपी ने ये बदलाव उस समय किया है जब प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं।

दो चरणों में होगा चुनाव
बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 13 और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आयेंगे।

पढ़ें :- Cold Storage Accident : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड को किया, प्रशासनिक और विभागीय जांच शुरू
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...