1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. जीरो बनाओ या 100 बनाओ वर्ल्ड कप उठाओ या पहले राउंड में बाहर हो जाओ धोनी को नहीं पड़ता था फर्क, जानें किसने कहा

जीरो बनाओ या 100 बनाओ वर्ल्ड कप उठाओ या पहले राउंड में बाहर हो जाओ धोनी को नहीं पड़ता था फर्क, जानें किसने कहा

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के कप्तानी के गुणों को लेकर के बड़ा खुलासा किया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के कप्तानी के गुणों को लेकर के बड़ा खुलासा किया है। एक यूट्यूब चैनल(Youtube Channel) के लिए शोएब अख्तर के साथ बातचीत में उन्होंने कहा की मैने धोनी जैसा क्रिकेटर आज तक नहीं देखा।

पढ़ें :- India World Cup Team : संजय मांजरेकर ने चुनी वर्ल्ड कप टीम; कोहली-हार्दिक समेत कई धुरंधरों का नाम गायब

शास्त्री ने यहां तक कहा कि धोनी से बेहतर क्रिकेटर उन्होंने देखा ही नहीं है, उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी जिक्र किया, लेकिन बताया क्यों धोनी सबसे अलग क्रिकेटर हैं।

उन्होंने आगे कहा, सचिन तेंदुलकर(Sachin tendulkar) को भी देखा है, जिनका टेम्परामेंट शानदार रहा है, लेकिन उनको भी गुस्सा आ जाता था कभी-कभी। मैंने धोनी जैसे किसी को आजतक नहीं देखा।

धोनी को पता ही नहीं है कि गुस्सा कैसे होते हैं।’ शास्त्री ने आगे कहा, ‘जीरो बनाओ, 100 बनाओ, वर्ल्ड कप उठाओ या पहले राउंड में बाहर हो जाओ, कुछ फर्क नहीं।

शास्त्री ने विराट की कप्तानी के बारे में कहा, ‘विराट (Virat Kohli) मैदान पर बीस्ट जैसा है, लेकिन ऑफ द फील्ड वह बिल्कुल अलग है। वह मैदान पर सिर्फ प्रतिद्वंद्विता जानता है और उसे किसी बात का फर्क नहीं पड़ता है।

पढ़ें :- RCB बिगाड़ सकती है CSK समेत इन 4 टीमों का खेल, प्लेऑफ में पहुंचना हो जाएगा मुश्किल!

ऑफ द फील्ड वह बहुत शांत है। रोहित शर्मा कुछ-कुछ धोनी जैसे हैं और काफी शांत हैं।’ शास्त्री 2021 टी20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के हेड कोच थे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...