HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक विवाह ऐसा भी…दुल्हा बन छत्रपाल ने किन्नर दुल्हन के साथ रचाई शादी, हैरान हैं लोग

एक विवाह ऐसा भी…दुल्हा बन छत्रपाल ने किन्नर दुल्हन के साथ रचाई शादी, हैरान हैं लोग

यूपी के हमीरपुर जिले में अजब गजब शादी का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने किन्नर के साथ सात फेरे लिए जिसका गवाह पूरा गांव बना। 

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

यूपी के हमीरपुर जिले में अजब गजब शादी का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने किन्नर के साथ सात फेरे लिए जिसका गवाह पूरा गांव बना।  चिकासी थाना क्षेत्र के टोला खंगारन गांव के रहने वाले छत्रपाल सिंह ने लोकलाज की फिक्र न करते हुए विधि विधान से किन्नर बिल्लो के साथ फेरे लिए। इतना ही नहीं पूरा गांव ने शादी में शामिल होकर अपना आर्शीवाद दिया।

पढ़ें :- यूपी में 11 बजे तक 26.12 फीसदी मतदान,संभल में अव्वल तो बरेली में सबसे कम वोटिंग

शादी के इंतजार में पार होती गई उम्र अब…

चिकासी थाना क्षेत्र के टोला खंगारन गांव में अनोखी शादी को देखकर सब हैरान थे।छत्रपाल सिंह की शादी के लिए उसके परिवार वालो ने काफी कोशिश की। सारी कोशिशे नाकाम रही।

परिवार और गांव वालों के पैरों के नीचे से खिसक गई जमीन 

शादी के इंतजार में छत्रपाल सिंह की उम्र निकलती गई। आखिरकार छत्रपाल सिंह ने किन्नर से शादी करने का फैसला लिया। इस फैसले से पहले उसके परिवार और गांव वालों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। दूल्हा बन कर छत्रपाल सिंह ने किन्नर बिल्लो से शादी की फिर माता का आर्शीवाद लेने मंदिर जा पहुंचा। जहां विधि विधान से शादी की। छत्रपाल सिंह ने किन्नर के साथ मिट्टी के खंभे के नीचे बैठ गया।

पढ़ें :- Bijnor News : कंप्यूटर सेंटर पर छात्र ने शिक्षिका को गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस

मंत्रो उच्चारण के साथ हुए फेरे

पंडित ने शादी के मंत्रों के उच्चारण के साथ शादी की सभी रस्में शुरू कराया। मिट्टी के खंभे को मंडप मानते हुए छत्रपाल ने किन्नर की मांग में सिन्दूर भरा फिर वहीं मंत्रोच्चारण के बीच दोनों ने सात फेरे लिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...