1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mangal Ka Rashi Parivartan : मंगल महाराज की चाल बदलने  वाली है, पराक्रम में वृद्धि के साथ इन राशियों को होगा लाभ

Mangal Ka Rashi Parivartan : मंगल महाराज की चाल बदलने  वाली है, पराक्रम में वृद्धि के साथ इन राशियों को होगा लाभ

ग्रह मंड़ल के सेनापति मंगल महाराज की चाल बदलने  वाली है। मंगल का राशि परिवर्तन होने वाला है। मंगल  का मेष राशि में गोचर होने वाला है। आगामी 27 जून को मंगल मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mangal Ka Rashi Parivartan : ग्रह मंड़ल के सेनापति मंगल महाराज की चाल बदलने  वाली है। मंगल का राशि परिवर्तन होने वाला है। मंगल  का मेष राशि में गोचर होने वाला है। आगामी 27 जून को मंगल मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है। आइये जानते है मंगल के गो गोचर से राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मिथुन राशि
इस गोचर से मिथुन राशि के लोगों को शुभ फल प्राप्त होगा। आपको अपने  कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल मिलेगा और आय में वृद्धि होने की भी संभावना है। दुश्मनों पर जीत हासिल होगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी। करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि
सिंह से जातक को उनके भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनने की संभावना है। छोटी-छोटी यात्राएं आपको  फायदा पहुंचाएंगी। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

मकर राशि
मंगल यह गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा। इस भाव को सुख भाव कहा जाता है। इस दौरान आपको भूमि-भवन का लाभ हो सकता है। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदना चाहते थे उनका सपना भी पूरा हो सकता है। वित्त से जुड़े मामलों को लेकर इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है।

मीन राशि
मीन राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर अनुकूल रहेगा। मंगल के गोचर से आपकी आय बढ़ेगी और धन प्राप्त हो सकता है। इस दौरान भाग्य भी आपका साथ देगा। आप किसी भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...