1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mangal Rashi Parivartan 2022 : मंगल महाराज मीन राशि में कर रहे हैं गोचर, इन राशियों को हो सकता है अचानक धन लाभ

Mangal Rashi Parivartan 2022 : मंगल महाराज मीन राशि में कर रहे हैं गोचर, इन राशियों को हो सकता है अचानक धन लाभ

ज्योतिष में ग्रह मंडल में मंगल ग्रह को सेनापति कहा जाता है। मंगल ग्रह साहस और पराक्रम के देवता है। मंगल महाराज का गोचर जल तत्व की राशि मीन में हो रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mangal Rashi Parivartan 2022 : ज्योतिष में ग्रह मंडल में मंगल ग्रह को सेनापति कहा जाता है। मंगल ग्रह साहस और पराक्रम के देवता है। मंगल महाराज का गोचर जल तत्व की राशि मीन में हो रहा है। 17 मई 2022 सुबह 05 बजकर 09 मिनट पर मंगल, कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश कर लेंगे। मंगल देव मीन राशि राशि में 45 दिन रहेंगे।मंगल देव मीन राशि में 27 जून तक विद्यमान रहेंगे। मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ से मीन में हुआ है। आइये जानते है मंगल के गोचर का क्या प्रभाव आपके अपनी राशि पर पड़ेगा।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मंगल गोचर 2022: राशियों पर प्रभाव
मेष: मंगल का गोचर आपके ​जीवन में भाग दौड़ बढ़ाने वाला है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रह सकती है। इस दौरान आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना चाहिए अन्यथा आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
वृषभ: मंगल का राशि परिवर्तन करने से आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें लाभ प्राप्त होगा।
मिथुन:  मंगल आपके पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क: इस राशि के जातक विदेश में नौकरी या बसने के प्रयास में हैं, तो उनको सफलता प्राप्त हो सकती है। मंगल के गोचर के कारण धर्म एवं अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।
सिंह: अपने विवेक से किए गए निर्णय आपको सफलता प्रदान करेंगे। मंगल का राशि ​परिवर्तन आपके लिए लाभदायक रहेगा।
कन्या:  करियर में तरक्की होगी। आपके पद, प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। आपकी आलोचना करने वाले लोग ही मदद करेंगे। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद से बचें, वरना रिश्ते खराब होंगे।
तुला: इस राशि के जातकों को मंगल गोचर के कारण बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी। लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मंगल के कारण आपके साहस में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: इस राशि के जो जातक अभी हाल​ फिलहाल विवाह बंधन में बंधे हैं, उनके लिए संतान योग है। आपके लिए मंगल का राशि परिवर्तन सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
धनु: इस राशि के जातक नई प्रॉपर्टी या फिर वाहन खरीदना चाहते हैं, तो उनके लिए अच्छा समय आ रहा है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपको कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अशांति के कारण तनाव हो सकता है।
मकर: इस राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि होगा. आपके सामने जो भी चुनौतियां आएंगी, आप उनका डटकर मुकाबला करेंगे और सफल होंगे।
कुंभ: मंगल का मीन राशि में गोचर करने से आपके शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। आपके विरोधी आपके खिलाफ सक्रिय होंगे। वे आपके खिलाफ हर अवसर को भुनाने का प्रयास करेंगे। किसी कार्य में जिद की वजह से फैसले न लें, वरना हानि हो सकती है।
मीन: इस राशि के लोगों को अपने करियर में फोकस होकर काम करना होगा। जितनी जिम्मेदारी मिली है, उतना ही कार्य करें। काम का बोझ लेने से तनाव बढ़ेगा। अनावश्यक तनाव सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। योग और प्राणायाम करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...