1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Manoj Kumar Paras jeevan parichay : मनोज कुमार पारस चाचा से प्रभावित हो राजनीति के मैदान में कूदे और गाड़ा झंडा

Manoj Kumar Paras jeevan parichay : मनोज कुमार पारस चाचा से प्रभावित हो राजनीति के मैदान में कूदे और गाड़ा झंडा

Manoj Paras jeevan parichay : यूपी के बिजनौर जिले ( District   Bijnor) की नगीना विधानसभा क्षेत्र वर्ष 2008 में हुए परिसीमन में 403 विधानसभाओं में से यह 18वें स्थान पर आती है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के टिकट पर पूर्व मंत्री मनोज कुमार पारस ने दूसरी बार साइकिल दौड़ाई थी। मनोज कुमार पारस (Manoj Kumar Paras) ने बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) के टिकट से भी विधायक पद के लिए चुनाव लड़ा था। उन्होंने वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की प्रत्याशी ओमवती देवी को 7,967 वोटों से हराया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- Manipur Violence Again : मणिपुर में देर रात भड़की हिंसा, उग्रवादियों के हमले में CRPF के दो जवान शहीद

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

मनोज कुमार पारस (Manoj Kumar Paras)  मूलतः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नगीना के कृषक परिवार से सम्बन्ध रखते हैं। उन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा नगीना क्षेत्र से प्राप्त करने के पश्चात उत्तराखंड की गढ़वाल यूनिवर्सिटी से स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है। मनोज कुमार पारस समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  में पूर्व कर एवं स्टाम्प मंत्री रह चुके हैं। इस समय ये वर्तमान समय में बिजनौर के नगीना विधानसभा क्षेत्र (Constituency – 18, Nagina) से विधायक हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर अपने चाचा सतीश कुमार से प्रभावित होकर वर्ष 1993 में जनता दल से किया था।

ये है पूरा सफरनामा

नाम- मनोज कुमार पारस
निर्वाचन क्षेत्र – 18, नगीना जिला – बिजनौर,
दल – समाजवादी पार्टी
पिता का नाम- स्व0 अमर सिंह ‘रवि’
जन्‍म तिथि- 14 जून, 1967
जन्‍म स्थान- ग्राम- बिन्जाहेड़ी, (बिजनौर)
धर्म- हिन्दू
जाति- अनुसूचित जाति (चमार)
शिक्षा- इण्टरमीडिएट
विवाह तिथि- 17 अप्रैल, 1994
पत्‍नी का नाम- नीलम सिंह ‘पारस’
सन्तान- एक पुत्र

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जौनपुर से बरेली जेल में किया गया शिफ्ट

राजनीतिक योगदान

मार्च, 2012 सोलहवीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित
मार्च, 2012 राज्यमंत्री, स्टाम्प शुल्क एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन ( अखिलेश यादव मंत्रिमण्डल)

मार्च, 2017 सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य दूसरी बार निर्वाचित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...