HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हुए कई अहम निर्णय, पूर्व से पश्चिम तक भारत जोड़ो यात्रा के साथ लोकसभा चुनाव पर बनी रणनीति

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हुए कई अहम निर्णय, पूर्व से पश्चिम तक भारत जोड़ो यात्रा के साथ लोकसभा चुनाव पर बनी रणनीति

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, चंद कारोबारियों के हाथों देश की संपदा सौंपी जा रही है, बेरोजगारी, महंगाई, आम लोगों के सवालों को आगे रखना है। उन सवालों को हमें नहीं भूलना है, जिन पर आगे की राजनीति प्रभावित होगी। जातिगत जनगणना और महिला आरक्षण अहम मुद्दा रहेगा। हम चाहते है कि महिला आरक्षण तत्काल लागू हो और OBC महिलाओं को आरक्षण के दायरे में लाया जाए। ऐसे बहुत से सवालों पर आज हमें मंथन कर आगामी लोक सभा चुनाव के लिए कुछ ठोस रणनीति बनानी होगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की आज बैठक हुई। इस बैठक में इंडिया गठबंधन और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर खास रणनीति बनी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, 18वीं लोक सभा के चुनाव हमारे सामने खड़े हैं। इसी संबंध में 19 दिसंबर 2023 को INDIA गठबंधन की चौथी बैठक दिल्ली में हुई। हम कई दिशाओं में आगे बढ़े हैं। हमें समान विचारों वाले साथियों के साथ समन्वय बनाते हुए ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर जीत हासिल करनी है। हमने पांच सदस्य वाली एक National Alliance Committee गठित की है, जो अन्य दलों के साथ गठबंधन की रूप-रेखा तय करेगी।

पढ़ें :- बिहार में हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना कराई जाएगी, हम इसके लिए हैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध : जिगनेश मेवानी

इसके साथ ही कहा, लोक सभा की तैयारियों के मद्देनज़र लगभग 24 राज्यों के साथ समीक्षा बैठक हो चुकी है। हम लोक सभा सीटों पर जल्द ही coordinators भी नियुक्त करेंगे। कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को नागपुर में हम विशाल रैली करने जा रहे हैं। वहां से एक नया संदेश जाएगा, रैली ऐतिहासिक होगी, मैं ऐसी कामना करता हूं। उन्होंने कहा, दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र की हमारी मिसाल संकट में है। पूरा देश देख रहा है कि BJP बिना चर्चा-बहस के अहम विधेयकों को मनमाने ढंग से पास कराने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रही है। संसद को सत्ता पक्ष के प्लेटफार्म के रूप में बदलने का षड्यंत्र चल रहा है।

उन्होंने कहा, चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को अपने कब्जे में करने की कोशिश के साथ सरकार ने संविधान, संसद और लोकतंत्र को भी खतरे में डाल दिया है। संसद सत्र में विपक्ष ने पूरा सहयोग दिया। पर 13 दिसंबर 2023 को संसद में हुई घटना के बाद विपक्षी सांसद गृह मंत्री का बयान देने और इस मुद्दे पर दोनों सदनों में व्यापक चर्चा की मांग कर रहे थे, जिसे सरकार ने प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि जिन पर विपक्षी सांसदों को संरक्षण देने का जिम्मा है, वैसे संवैधानिक पदों पर बैठे लोग खुद दलगत राजनीति का हिस्सा बन जाति, क्षेत्र और व्यवसाय को ढाल बना कर राजनीति कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, चंद कारोबारियों के हाथों देश की संपदा सौंपी जा रही है, बेरोजगारी, महंगाई, आम लोगों के सवालों को आगे रखना है। उन सवालों को हमें नहीं भूलना है, जिन पर आगे की राजनीति प्रभावित होगी। जातिगत जनगणना और महिला आरक्षण अहम मुद्दा रहेगा। हम चाहते है कि महिला आरक्षण तत्काल लागू हो और OBC महिलाओं को आरक्षण के दायरे में लाया जाए। ऐसे बहुत से सवालों पर आज हमें मंथन कर आगामी लोक सभा चुनाव के लिए कुछ ठोस रणनीति बनानी होगी।

साथ ही कहा, एक और महत्वपूर्ण बात कार्यसमिति के समक्ष रखना चाहता हूं। पिछले कई महीनों से पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता एक स्वर में लगातार एक मांग मेरे सामने रखते है कि राहुल गांधी जी से पूर्व से पश्चिम– East to West, भारत जोड़ो यात्रा करने का आग्रह करे।

पढ़ें :- रोजगार प्रोत्साहन योजना पर राहुल गांधी ने उठाया सवाल, कहा-जब देश में बेरोजगारी चरम पर, तब भी सरकार की लापरवाही शर्मनाक

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...