HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Mahalaxmi Race Course में हेरिटेज स्पोर्ट और पोलो के ऐतिहासिक कार्यक्रम कई सितारें हुए शामिल

Mahalaxmi Race Course में हेरिटेज स्पोर्ट और पोलो के ऐतिहासिक कार्यक्रम कई सितारें हुए शामिल

अतुल्य भारत और पर्यटन भागीदार महाराष्ट्र पर्यटन द्वारा समर्थित "टर्फ गेम्स इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट" द्वारा क्यूरेटेड हेरिटेज स्पोर्ट और पोलो का ऐतिहासिक कार्यक्रम कल, 24 दिसंबर 2022 को महालक्ष्मी रेस कोर्स में हुआ।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: अतुल्य भारत और पर्यटन भागीदार महाराष्ट्र पर्यटन द्वारा समर्थित “टर्फ गेम्स इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट” द्वारा क्यूरेटेड हेरिटेज स्पोर्ट और पोलो का ऐतिहासिक कार्यक्रम में 24 दिसंबर 2022 को महालक्ष्मी रेस कोर्स में हुआ।

पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो

आपको बता दें, प्लेऑफ़ की शुरुआत 19 दिसंबर 2022 से हुई थी, जिसमें 24 दिसंबर 2022 को आयोजित हुए शानदार ग्रैंड फिनाले के साथ बड़ी संख्या में मशहूर हस्तियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया था। रणदीप हुड्डा, विवेक ओबेरॉय, मंदिरा बेदी, युविका चौधरी, अंजलि अरोड़ा, डोनल बिष्ट, निदान गोवानी, देबत्तमा साहा, अमीर मर्चेंट, अभिषेक बजाज और कई अन्य लोगों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की और खूब मस्ती की। यंहा पर शानदार और ज़बरदस्त फैशन पलों की कोई कमी नहीं थी।

पोलो के खेल को लोगों तक, लोगों के लिए और लोगों के द्वारा लाने के विजन के साथ, अतुल्य भारत और महाराष्ट्र टूरिज्म के सहयोग से टर्फ गेम्स इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट को भी एक विजन के साथ बनाया गया है – पोलो को भारत में जैसे देखा जाता है उसके प्रतिमान को बदलने के लिए।

पढ़ें :- Disha Patani Hot Pic: फैशनिस्टा दिशा पटानी एक्सपेरिमेंट लुक्स देख फैन्स हुए दीवाने

यह ऐतिहासिक खेल जो 1,000 साल से भी पहले का है, इसे कभी राजाओं का खेल माना जाता था, क्योंकि यह निश्चित रूप से खेलों का राजा है। एक खेल जो कभी केवल राजा-माहराजाओं के द्वारा खेला जाता था, अब कॉर्पोरेट संभ्रांत वर्ग और समाज के संपन्न सदस्यों द्वारा भी इसका आनंद लिया जाता है।

ऐआर. रियाद आर कुंदनमल, सुश्री सोनम गुप्ता और सैफ हैदर – टर्फ गेम्स – इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट के संस्थापक ने भारत के विरासत खेल को वापस लाकर एक नई पहल की है और वह भारत को अपने स्वयं के भूमि खेल के लिए वैश्विक मंच पर लाना चाहते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...