1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मायावती ने भाजपा सरकार को घेरा, कहा-केन्द्र में संयुक्त सचिव, निदेशक एवं उपसचिव के 45 उच्च पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय सही नहीं

मायावती ने भाजपा सरकार को घेरा, कहा-केन्द्र में संयुक्त सचिव, निदेशक एवं उपसचिव के 45 उच्च पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय सही नहीं

बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, उच्च पदों पर सीधी नियुक्तियों को बिना किसी नियम के बनाये हुये भरना बीजेपी सरकार की मनमानी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, उच्च पदों पर सीधी नियुक्तियों को बिना किसी नियम के बनाये हुये भरना बीजेपी सरकार की मनमानी है।

पढ़ें :- गुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों को कुचला, 7 की मौत

मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, केन्द्र में संयुक्त सचिव, निदेशक एवं उपसचिव के 45 उच्च पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय सही नहीं है, क्योंकि सीधी भर्ती के माध्यम से नीचे के पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को पदोन्नति के लाभ से वंचित रहना पड़ेगा।

पढ़ें :- video- नोएडा में भी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, गाड़ियों को आग लगाई, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

उन्होंने आगे लिखा कि, इसके साथ ही, इन सरकारी नियुक्तियों में SC, ST व OBC वर्गों के लोगों को उनके कोटे के अनुपात में अगर नियुक्ति नहीं दी जाती है तो यह संविधान का सीधा उल्लंघन होगा। और इन उच्च पदों पर सीधी नियुक्तियों को बिना किसी नियम के बनाये हुये भरना यह बीजेपी सरकार की मनमानी होगी, जो कि गैर-कानूनी एवं असंवैधानिक होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...