लग्गजरी कार निर्माता मर्सिडीज बेंज ने भारत में अपनी स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव करते हुए A-Class सेडान, EQA, EQB और EQE SUV को लाइनअप से हटा दिया है।
Mercedes-Benz : लग्गजरी कार निर्माता मर्सिडीज बेंज ने भारत में अपनी स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव करते हुए A-Class सेडान, EQA, EQB और EQE SUV को लाइनअप से हटा दिया है। यह सिर्फ मॉडल्स बंद करने का फैसला नहीं, बल्कि ब्रांड के नए Premium Focus की साफ झलक है। अब कंपनी एंट्री-लेवल से हटकर ज्यादा लग्जरी और High-Tech Segment की ओर बढ़ रही है।
बंद की गई 4 मुख्य गाड़ियां
A-Class Limousine: यह भारत में मर्सिडीज की सबसे सस्ती कार (एंट्री-लेवल सेडान) थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है।
EQA (इलेक्ट्रिक): यह कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार थी।
EQB (इलेक्ट्रिक): यह तीन-रो (3-row) वाली इलेक्ट्रिक SUV थी।
EQE SUV (इलेक्ट्रिक): यह 2023 में लॉन्च हुई प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV थी, जो अब भारतीय वेबसाइट से हटा दी गई है।
टेक्नोलॉजी पर फोकस
Mercedes-Benz का यह फैसला सिर्फ कुछ मॉडल्स को हटाने भर का नहीं, बल्कि पूरी स्ट्रैटेजी बदलने का इशारा है। अब कंपनी सस्ती Entry-level cars से दूरी बनाकर प्रीमियम और हाई-टेक इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर दांव लगा रही है। CLA EV और बड़ी EQ सीरीज जैसी गाड़ियां इस नए फोकस का हिस्सा हैं, जहां ज्यादा वैल्यू, बेहतर टेक्नोलॉजी और Strong Brand Image पर जोर दिया जा रहा है। साफ है कि Mercedes अब क्वांटिटी नहीं, बल्कि क्वालिटी और Premium Positioning पर खेल रही है।