1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मौसम विभाग का अलर्ट : इन राज्यों में 10 जून तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अलर्ट : इन राज्यों में 10 जून तक भारी बारिश की संभावना

दक्षिण-पश्चिम मानसून अब महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत में पहुंच गया है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पड़ोस में निचले स्तर पर चक्रवाती तूफान बन रहा है। इसके चलते अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत में पहुंच गया है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पड़ोस में निचले स्तर पर चक्रवाती तूफान बन रहा है। इसके चलते अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और मणिपुर जैसे राज्यों में में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।  मौसम विभाग ने बताया कि मानसून देश के कई हिस्सों को कवर करते हुए मध्य अरब सागर में भी आगे बढ़ गया है , जिसमें महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के अधिक हिस्से शामिल हैं।

महाराष्ट्र में मानसून ने मारी एंट्री

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को महाराष्ट्र के 30 प्रतिशत हिस्से को कवर कर लिया है। रायगढ़ और पुणे जिले में रात से ही बारिश हो रही है।  मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के अगले हफ्ते तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। 15 जून तक यह मध्य और पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय हो जाएगा। मध्य प्रदेश, गुजरात और राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब उत्तर प्रदेश में 20 जून के बाद मानसून पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है।

आईएमडी की मानें तो इन राज्यों में समय से या उससे पहले ही मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून महाराष्ट्र के तटीय इलाके रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंच गया है। जल्द ही पूरे राज्य को यह कवर कर लेगा।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

आईएमडी ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश समेत तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है।

17 जून के बाद इन राज्यों में होगी बारिश 

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे मानसून और सक्रिय होगा। ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बता दें कि दो दिन की देरी से मानसून तीन जून को केरल पहुंचा था। आईएमडी ने जून में सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है।

जानें इस साल कैसा रहेगा मानसून?

मौसम विभाग की मानें तो इस साल देश में मानसून सामान्य या बेहतर रह सकता है। मौसम विभाग ने भी इस साल पूरे देश में सामान्य से अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है। अगर इस बार मानसून अधिक हुआ तो यह तीसरा साल होगा कि देश में बारिश सामान्य से ज्यादा हुई है। पिछले दो साल से अच्छी बारिश हो रही है।  इस बार देश में 907 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। पूरे देश में 90 से 104 फीसदी तक बारिश होने का अनुमान है।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस पार्टी, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...