1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Microblogging Platform Twitter Logo Changed: ट्विटर से नीली चिड़िया उड़ी, Musk ने किया बड़ा बदलाव

Microblogging Platform Twitter Logo Changed: ट्विटर से नीली चिड़िया उड़ी, Musk ने किया बड़ा बदलाव

ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क सुर्खियों में रहने के आदी है। इस बार मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter में बदलाव लाने के लिए सुर्खियां बटोरी हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

microblogging platform Twitter Logo Changed: ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क सुर्खियों में रहने के आदी है। इस बार मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter में बदलाव लाने के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। हालिया अपडेट में ट्विटर की नीली चिड़िया उड़ (Twitter Blue Bird) गई है।ट्विटर लोगो से नीली चिड़िया को हटाकर अब एक Doge की तस्वीर लगाई है। इसे लेकर मस्क (Elon Musk Changed Twitter Logo) ने खुद ट्वीट भी किया है। ट्विटर के CEO सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर बड़े बदलाव कर रहे हैं।

पढ़ें :- Israel–Hamas war : अमेरिका में गाजा संघर्ष को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, बड़े पैमाने पर प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

इस तस्वीर का इस्तेमाल अक्सर मीम्स में किया जाता रहा है। हालांकि अभी फोन पर ये नया लोगो नजर नहीं आ रहा है लेकिन डेस्कटॉप में ये अपडेट अब दिखने लगा है। पहले तो लोगों को हैरानी हुई कि आखिर ये क्या हुआ? लेकिन फिर रात करीब 12.20 बजे मस्क ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसपर लिखा है पुरानी फोटो।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...