1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Milkipur By Election : सीएम योगी, बोले- सपा माफिया और डकैतों को देती थी बड़े पद , हम उन्हें भेजते हैं जहन्नुम

Milkipur By Election : सीएम योगी, बोले- सपा माफिया और डकैतों को देती थी बड़े पद , हम उन्हें भेजते हैं जहन्नुम

Milkipur By Election : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के मिल्कीपुर के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। सीएम योगी जैसे ही मंच पर पहुंचे जय श्रीराम के नारे लगे। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण का प्रारंभ महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि यह महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Milkipur By Election : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के मिल्कीपुर के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। सीएम योगी जैसे ही मंच पर पहुंचे जय श्रीराम के नारे लगे। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण का प्रारंभ महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि यह महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है। दो दिन पहले यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट और मैंने खुद महाकुंभ में स्नान का सौभाग्य प्राप्त किया।

पढ़ें :- UP Agricultural Science Congress 2026: सीएम योगी बोले-अब ‘लैब टू लैंड’ नहीं, ‘लैंड इज लैब’ का दौर, खेत ही बनेंगे नवाचार की प्रयोगशाला

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बीते 10 दिन में महाकुंभ में 10 करोड़ लोगों ने बिना किसी भेदभाव के स्नान किया। देश में जातिवाद को परिवारवादियों ने सत्ता बचाये रखने के लिए बढ़ावा दिया।? सीएम  योगी ने कहा कि एक तरफ महाकुंभ में करोड़ों लोग स्नान कर रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ सपा के लोग महाकुंभ के बारे में दुष्प्रचार कर जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन लोगों ने एक साल पहले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भी विरोध किया था। ये वही सपा के लोग हैं जिन्होंने सरयू के जल को रामभक्तों के खून से लाल कर दिया था। ये परिवारवादी लोग जातिवाद के नाम पर समाज को तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं विकासवाद और राष्ट्रवाद है।

सीएम योगी ने कहा कि मिल्कीपुर में विकास की उपलब्धियों को आगे पहुंचाना है। इसके लिए जरूरी है कि यहां के सपूत चंद्रभानु पासवान को जिताकर भेजें जिससे विकास का लाभ जन-जन को मिले। कुमारगंज का कृषि विश्वविद्यालय आचार्य नरेंद्र देव जी के नाम पर है और एक और विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी इस इलाके का नाम हैरिंगटनगंज है। यहां का नाम किसी स्वामी रामदेव के नाम पर या फिर विष्णु नगर क्यों नहीं हो सकता है। हम गुलामी की मानसिकता लेकर कब तक आगे बढ़ते रहेंगे। हम तो राम की परंपरा पर विश्वास करने वाले हैं। हम कृष्ण की परंपरा पर विश्वास करने वाले हैं। हम बाबा विश्वनाथ और में सरयू मैया पर विश्वास करने वाले लोग हैं। सपा का वश चलता तो अयोध्या नाम को भी खत्म कर दिया जाता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले जनसभा स्थल पर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह मंच पर पहुंच गए।

सपा के शासनकाल में सड़क पर नहीं निकलती थीं बेटियां

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा की सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है। लोग सुरक्षित महसूस करते हैं। व्यापारी सुरक्षित महसूस करते हैं। सपा की सरकार में बेटियां सड़क पर नहीं निकल सकती थीं। व्यापारियों को लूट लिया जाता था। लोगों की संपत्ति पर भूमाफिया कब्जा कर लेते थे और जो जितना बड़ा डकैत उसे उतना बड़ा ओहदा दिया जाता था पर अब माफियाओं को जहन्नुम भेजा जा रहा है। अयोध्या का विकास हो रहा है। आज अयोध्या के लोग दुनिया में कहीं पर भी जाते हैं तो उनका सम्मान किया जाता है। सपा की सरकार में राम की पैड़ी पर जल सड़ता रहता था पर अब लाखों लोग आकर वहां पर डुबकी लगा रहे हैं। अयोध्या को पुराना गौरव प्राप्त हो रहा है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, एक झटके में बदले 7 उम्मीदवार, नई लिस्ट से मची सियासी हलचल

अधिसूचना जारी होने के बाद योगी की विधानसभा क्षेत्र में यह पहली सभा है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। दोनों मंत्रियों ने टेंट, पार्किंग, लोगों के बैठने की व्यवस्था, आवागमन मार्ग, पेयजल, हेलीपैड, मंच की साज सज्जा को भी परखा। सहकारिता मंत्री ने बताया कि उपचुनाव में लगे सभी प्रभारी मंत्री लगातार मंडल व शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। हर बूथ से जनसभा में सहभागिता का प्रयास किया जा रहा है। जलशक्ति मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पहले इसी मैदान पर आठ को होनी थी सभा

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता में विशेष उत्साह है। उन्हें देखने और सुनने के लिए भीड़ उमड़ेगी। इससे पहले आठ जनवरी को इसी मैदान पर सीएम की जनसभा प्रस्तावित थी लेकिन आचार संहिता लागू हो जाने से इसे निरस्त कर दिया गया था। इससे क्षेत्र की जनता मायूस हो गई थी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शुक्रवार को आ रहे हैं। इस जनसभा में पूरे विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से कार्यकर्ता और आम जनता का समागम होगा। यहां से उपचुनाव के लिए बड़ा संदेश जाएगा और बड़े अंतर से भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...