1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Milkipur by-election: क्या मिल्कीपुर उपचुनाव लड़ेगी कांग्रेस, अजय राय ने किया बड़ा दावा

Milkipur by-election: क्या मिल्कीपुर उपचुनाव लड़ेगी कांग्रेस, अजय राय ने किया बड़ा दावा

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या की मिल्कीपुर सीट की हो रही है। दरअसल, इस सीट से सपा के विधायक रहे अवधेश प्रसाद अयोध्या के सांसद बन गए हैं, जिसके कारण इस सीट पर उपचुनाव होना है। अयोध्या की सीट हारने के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Milkipur by-election: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या की मिल्कीपुर सीट की हो रही है। दरअसल, इस सीट से सपा के विधायक रहे अवधेश प्रसाद अयोध्या के सांसद बन गए हैं, जिसके कारण इस सीट पर उपचुनाव होना है। अयोध्या की सीट हारने के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा था।

पढ़ें :- 'आपने खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप के खेलने का सपना खत्म कर दिया...' बांग्लादेशी कोच ने पूर्व सरकार के फैसले पर सुनाई खरी-खरी

अब मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सपा और भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर से काफी पहले ही सासंद अवधेश प्रसाद के बेटे अजित प्रसाद को प्रत्याशी बना दिया था। हालांकि, अभी भाजपा ने इस सीट पर किसी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है। वहीं, अब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान आया है। अजय राय ने कहा कि, कांग्रेस मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी। साथ ही कहा, हम हम उपचुनाव नहीं लड़ेंगे, हम 2027 की तैयारी कर रहे हैं।

बसपा भी नहीं लडेगी उपचुनाव
बता दें कि, हाल में यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बसपा को बड़ा झटका लगा था। बसपा एक भी सीट पर जीत नहीं दर्ज कर पाई थी। उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने उपचुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था। वहीं, अब मिल्कीपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में साफ हो गया कि, यहां पर सीधी टक्कर सपा और भाजपा के बीच रहेगी।

9 सीटों के उपचुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत
बता दें कि, बीते नवंबर महीने में यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई थी। भाजपा यूपी की सात और सपा दो सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि, कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के साथ समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन देते हुए प्रत्याशी नहीं उतारा था।

 

पढ़ें :- सीएम योगी का बड़ा एलान: शिक्षामित्रों को अप्रैल से 10 की जगह मिलेंगे 18 हजार रुपए, अनुदेशकों को मिलेगा 17 हजार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...