HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दुबई में ISI से बात कर सकती है मोदी सरकार , पर देश में विपक्ष से नहीं : प्रियंका गांधी

दुबई में ISI से बात कर सकती है मोदी सरकार , पर देश में विपक्ष से नहीं : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देश में कोरोना महामारी के दूसरी लहर से निपटने में लापरवाही का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दुबई में पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी आईएसआई के साथ बात कर रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देश में कोरोना महामारी के दूसरी लहर से निपटने में लापरवाही का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दुबई में पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी आईएसआई के साथ बात कर रही है। प्रियंका गांधी ने कोरोना को लेकर विपक्ष की तरफ से केंद्र सरकार को दिए गए सुझावों पर अपनाई गई बेरुखी के बारे में बात करते हुए यह जबाव दिया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार आईएसआई के साथ बात कर सकती है ,लेकिन विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बात नहीं करती, प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार दुबई में पाकिस्तान के साथ बात कर रही है।

पढ़ें :- महराजगंज में चौधरियों में 'चौधरी' बनने की लड़ाई,6 बार के सांसद पंकज चौधरी के सामने कांग्रेस की चुनौती

हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने केंद्र सरकार तथा पीएम मोदी को कोरोना महामारी से लड़ने को लेकर एक चिट्ठी लिखकर सुझाव दिए थे। प्रियंका गांधी ने कहा कि ष्पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे हैं और पूरा देश जानता है कि वे कितने गौरवशाली व्यक्ति हैं और उनको कितना सरकार चलाने का अनुभव है, अगर वो इस समय महामारी के समय सुझाव दे रहे हैं तो उन सुझावों को उसी गौरव के साथ लीजिए जिसके साथ लिया जा रहा है।ष्

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की कोरोना से लड़ने की रणनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने के दौरान देश से 11 लाख से ज्यादा रेमेडिसविर इंजेक्शन निर्यात किए जा चुके हैं और जमवरी से मार्च के दौरान देश से 6 करोड़ वैक्सीन डोज का भी एक्सपोर्ट हुआ है जबकि इन सभी की देश में ज्यादा जरूरत थी। प्रियंका गांधी ने देश में ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों का जिम्मेदार कौन है? बताए सरकार

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने  भारत का ऑक्सीजन निर्यात का आंकड़ा पेश करते हुए बताया कि 2019-20: 4502 मीट्रिक टन व 2020-21: 9300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन निर्यात की गई। उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ ऑक्सीजन की कमी नहीं थी। हम ऑक्सीजन के सबसे बड़े उत्पादक हैं। लेकिन सरकार ने कोरोना का खतरा होते हुए भी दोगुना ऑक्सीजन देश के बाहर भेज दी। ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों का जिम्मेदार कौन है?

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में वैक्सीन की कमी, रेमेडिसविर दवा की कमी और ऑक्सीजन की कमी की वजह खराब प्लानिंग है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश में जनवरी से मार्च के दौरान 3-4 करोड़ लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया था तो विदेशों को 6 करोड़ वैक्सीन का एक्सपोर्ट किया गया, तो भारतीयों को क्यों प्राथमिकता नहीं दी गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...