1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Money Plant Direction: मनी प्लांट धन बरसाता है, लगाने से पहले समझ लें दिशा

Money Plant Direction: मनी प्लांट धन बरसाता है, लगाने से पहले समझ लें दिशा

मनी प्लांट भी ऐसा पौधा है जो सबको सम्मोहित कर लेता है। मनी प्लांट की सुंदरता सबको आकर्षित कर लेती है। ये प्लांट धन को आकर्षित करता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Money Plant Direction: मनी प्लांट भी ऐसा पौधा है जो सबको सम्मोहित कर लेता है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे के बारे में बताया गया है कि इसका संबंध धन प्राप्ति से होता है। ये प्लांट धन को आकर्षित करता है।  यह पौधा घर परिवार के लिए बहुत शुभ है।आइये जानते है इस पौधे को किस दिशा में लगाना चाहिए।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय

पूर्व-पश्चिम दिशा में न लगाएं पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। भगवान गणेश को दक्षिण पूर्व दिशा का स्वामी माना जाता है इसलिए इस दिशा को सबसे शुभ दिशा माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

1.अगर मनी प्लांट का पौधा सूख रहा है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। ध्यान रहे कि इसकी पत्तियां जमीन को ना लगे। इससे आपको आर्थिक नुकसान होता है।
2.मनी प्लांट अगर नीचे की तरफ बढ़ता है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता परंतु अगर ऊपर की तरफ बढ़ता है तो यह शुभ फलदाई माना जाता है।
3.इस पौधे को घर के आग्नेय कोण में लगाना चाहिए।
4.मनी प्लांट में थोड़ा-सा दूध डालने से वह शुभ फल दायक होता है। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी को सफेद चीज अति प्रिय है।

5.वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाया हुआ है, तो उसमें लाल रंग का रिबन या फिर रेशमी धागा बांध दें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को करियर में तेजी से ग्रोथ मिलने लगेगी।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...