HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Monsoon 2023 : बिपरजोय तूफान के बीच मौसम विभाग का मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए अब कब से होगी झमाझम बारिश?

Monsoon 2023 : बिपरजोय तूफान के बीच मौसम विभाग का मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए अब कब से होगी झमाझम बारिश?

Monsoon Update : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवात 'बिपारजॉय' को लेकर गुरुवार को एक बड़ी जानकारी साझा की है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक बिपारजॉय चक्रवात (Cyclone Biparjoy) मॉनसून (Monsoon) के प्रवाह से पूरी तरह अलग हो चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि बिपारजॉय वर्षा करने वाली प्रणाली या उसके प्रदर्शन पर कोई बुरा असर नहीं डालेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Monsoon Update : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवात ‘बिपारजॉय’ को लेकर गुरुवार को एक बड़ी जानकारी साझा की है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक बिपारजॉय चक्रवात (Cyclone Biparjoy) मॉनसून (Monsoon) के प्रवाह से पूरी तरह अलग हो चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि बिपारजॉय वर्षा करने वाली प्रणाली या उसके प्रदर्शन पर कोई बुरा असर नहीं डालेगा। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा (IMD chief Mrityunjay Mohapatra) ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चक्रवात ने अरब सागर के ऊपर भमध्यरेखा के पार प्रवाह बढ़ाकर मॉनसून (Monsoon) को प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्सों में आगे बढ़ने में मदद पहुंचायी है।

पढ़ें :- UP Weather : मौसम विभाग ने यूपी समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश का जारी किया अलर्ट, हो जाइए तैयार

उन्होंने कहा कि अब यह मॉनसून (Monsoon) प्रवाह से बिल्कुल अलग हो गया है। हमें मॉनसून (Monsoon) के आगे बढ़ने या उसके प्रदर्शन पर चक्रवात द्वारा बड़े पैमाने पर असर डालने की उम्मीद नहीं है।  वैज्ञानिकों ने पहले कहा था कि चक्रवात ने नमी और संवहन खींच लिया है और मॉनसून (Monsoon) की तीव्रता पर असर डाला है। जिससे केरल में मॉनसूनी वर्षा में देरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा था कि प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्सों से मॉनसून (Monsoon) चक्रवात के बीत जाने के बाद ही आगे बढ़ेगा।

मॉनसून (Monsoon) अपने सामान्य निर्धारित समय से करीब एक सप्ताह बाद आठ जून को भारत में केरल पहुंचा था। अनुसंधान से पता चलता है कि केरल पर मॉनसून (Monsoon) के फैलने में देरी के कारण जरूरी नहीं है कि उत्तर पश्चिम भारत में भी मॉनसून (Monsoon) में देरी हो ।

चक्रवात का प्रभाव कम हो जाएगा

जहां तक चक्रवात की बात है ये 17 जून को कमजोर पड़ जाएगा और भारत के एरिया को शुक्रवार को ही क्रॉस कर जाएगा इसलिए इसका प्रभाव पूरी तरह से शनिवार को खत्म हो जाएगा, जिसके बाद मॉनसून (Monsoon)  की ही बारिश देश में देखने को मिलेगी।

पढ़ें :- Delhi-NCR Weather : तेज हवाओं के साथ दिल्ली-एनसीआर में करवट लेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार

साउथ जोन में एक्टिव रहेगा मानसून

मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक 18 से 21 जून के बीच मानसून साउथ जोन में और पूर्वी भारत में एक्टिव रहेगा और इस दौरान जमकर बारिश होगी और इसके बाद ये नार्थ की ओर मूव करेगा और सामान्य गति से ही आगे बढ़ेगा। इसलिए इसको लेकर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि इस बार बारिश का कोटा औसत से अभी तक कम ही है।

मानसून 25 जून को गुजरात पहुंचेगा

आईएमडी (IMD) ने फिर से दोहराया है कि मॉनसून (Monsoon) 25 जून को गुजरात, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर म पहुंचेगा तो वहीं 30 जून को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में इसकी एंट्री होने वाली है।

किसानों को राहत

पढ़ें :- UP Weather : उफ्फ... ये गर्मी, एक अप्रैल को यूपी का 40 डिग्री चढ़ा पारा

आपको बता दें कि इससे पहले मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने कहा था कि अगले चार हफ्तों में मॉनसून (Monsoon) की गति काफी धीमी रहने वाली है। जिसके बाद किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है लेकिन मौसम विभाग के इस अपडेट के बाद तो निश्चित तौर पर किसानों को राहत मिली होगी।

आज यहां होगी बारिश

चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ (Cyclone Biparjoy) की वजह से गुजरात समेत आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।इसका असर मुंबई, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में दिखेगा इसलिए यहां भी अलर्ट जारी है तो वहीं राजस्थान में भी रेड अलर्ट कर दिया गया है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

तो वहीं आज दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी में हल्की बारिश और हिमाचल, कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं अरुणाचल, मिजोरम और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी है और लोगों को सेहत के प्रति सजग रहने को बोला गया है।

 

पढ़ें :- Rain alert: मौसम विभाग की चेतावनी इस तारीख को बिजली कड़कने के साथ होगी तेज बारिश

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...