1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather : उफ्फ… ये गर्मी, एक अप्रैल को यूपी का 40 डिग्री चढ़ा पारा

UP Weather : उफ्फ… ये गर्मी, एक अप्रैल को यूपी का 40 डिग्री चढ़ा पारा

यूपी (UP) में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले कई दिनों से कहीं बादलों की लुका छिपी, कहीं तेज हवा के साथ बारिश और कहीं तेज धूप देखने को मिल रही थी। अप्रैल माह के पहले दिन ही पिछले साल की अपेक्षा 10 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहने की संभावना है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले कई दिनों से कहीं बादलों की लुका छिपी, कहीं तेज हवा के साथ बारिश और कहीं तेज धूप देखने को मिल रही थी। अप्रैल माह के पहले दिन ही पिछले साल की अपेक्षा 10 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहने की संभावना है। मौसम विभाग (Weather Department)  के अनुसार, प्रदेश में आज सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। बता दें कि आज के ही दिन पिछले साल (01 अप्रैल, 2023) अधिकतम तापमान 30 डिग्री, न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस था।

पढ़ें :- IND vs PAK : टीम इंडिया ने पाकिस्तान की कर दी बुरी हालत, जूनियर हॉकी एशिया कप में 19-0 से रौंदा

मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश (Senior scientist of Lucknow Mohammad Danish) ने बताया एक अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने का अनुमान है, जो सामान्य से लगभग 4 डिग्री अधिक है। उन्होंने कहा कि लखनऊ और उसके आस-पास आसमान साफ रहेगा और 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है और 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। सबसे अधिक आगरा का रहेगा तापमान वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश (Mohammad Danish)के मुताबिक, प्रदेश में आगरा में सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किये जाने का अनुमान है। वहीं, कानपुर में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो यहां अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

प्रदेश के मुजफ्नगर में अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है, जो प्रदेश में सबसे कम है। हालांकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहेगा। आने वाले दिनों में और सताएगी गर्मी मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी और सताएगी, इस बार अप्रैल और मई में पिछले साल की अपेक्षा अधिक गर्मी देखने को मिलेगी। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण मौसम करवट ले रहा था, हालांकि अब इसका असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन पछुआ हवा चलती रहेगी। इससे कुछ राहत जरूर मिलेगी।

पढ़ें :- BJP front in-charges : बीजेपी के मोर्चा प्रभारियों का एलान , हरीश द्विवेदी युवा मोर्चा तो डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा का जिम्मा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...