1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाकुंभ में 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सीएम ने कहा-मां गंगा सभी के मनोरथ पूर्ण करें

महाकुंभ में 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सीएम ने कहा-मां गंगा सभी के मनोरथ पूर्ण करें

महाकुंभ में भक्तों का जलसैलाब उमड़ रहा है। शाही स्नान के बाद भी भक्तों की भीड़ में कोई कमी नहीं आई है। साधु-संतों के अलावा बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ महाकुंभ में पहुंच रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। महाकुंभ में भक्तों का जलसैलाब उमड़ रहा है। शाही स्नान के बाद भी भक्तों की भीड़ में कोई कमी नहीं आई है। साधु-संतों के अलावा बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ महाकुंभ में पहुंच रही है। अभी तक सात करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, मां गंगा सभी के मनोरथ पूर्ण करें।

पढ़ें :- अमेरिकी कोर्ट के फैसले का ट्रंप पर नहीं पड़ा कोई असर, कुछ घंटों बाद ही दुनिया के सभी देशों पर लगाया 10 % टैरिफ

पढ़ें :- नौतनवा को मिला बड़ा तोहफ़ा: ग्राम मुड़िला में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, 27.88 करोड़ की राशि स्वीकृत

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आस्था, एकता और समरसता के महासमागम महाकुम्भ 2025, प्रयागराज में आज 30 लाख से अधिक और अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया है। संगम के पवित्र जल में पावन स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, 10 लाख कल्पवासियों एवं 20 लाख श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! माँ गंगा सभी के मनोरथ पूर्ण करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...