1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार में अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण भ्रष्टाचार और छुट्टा पशु…लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बोले अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण भ्रष्टाचार और छुट्टा पशु…लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए जानलेवा बस एक्सीडेंट में 8 व्यक्तियों की मृत्यु और 40 से अधिक यात्रियों के घायल होने का समाचार बेहद दुःखद है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की जान चली गयी, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार क लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार पिछली सरकार में बनी सड़कों के प्रति बैर भाव रखती है, उनकी जानबूझकर उपेक्षा करती है, जिसका ख़ामियाज़ा आम जनता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है।

पढ़ें :- Video-ईरान ने होर्मुज पर अमेरिका के सबसे घातक F-15 जेट को किया ढेर! ट्रंप की चेतावनी के बीच बढ़ा तनाव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए जानलेवा बस एक्सीडेंट में 8 व्यक्तियों की मृत्यु और 40 से अधिक यात्रियों के घायल होने का समाचार बेहद दुःखद है।

उन्होंने कहा, अभी चंद दिनों पहले ही ‘सड़क सुरक्षा’ के मुद्दे को गंभीर मानते हुए, अपने अनुभव के आधार पर ये कहा था कि अच्छे रखरखाव के अभाव में यात्रा गतिमान और सुरक्षित नहीं हो सकती है। भाजपा सरकार पिछली सरकार में बनी सड़कों के प्रति बैर भाव रखती है, उनकी जानबूझकर उपेक्षा करती है, जिसका ख़ामियाज़ा आम जनता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है।

भाजपा सरकार में अधिकांश दुर्घटनाओं की जड़ में पीडब्ल्यूडी, पुलिस, ट्रैफ़िक पुलिस, आरटीओ का नीचे से लेकर ऊपर तक का भ्रष्टाचार और छुट्टा पशुओं की समस्या है। जब समस्या सामने है तो सरकार समाधान के रास्ते क्यों नहीं ढूँढती? इस तरह के हादसे टाले जा सकते हैं। लगातार घटित हो रहे ऐसे हादसों की दोषी भाजपा सरकार है।

 

पढ़ें :- Video- इटली की पीएम के साथ सेल्फ़ी लेते ही युवक बोला वह उनको कभी वोट नहीं देगा, जॉर्जिया मेलोनी, बोलीं-यही तो लोकतंत्र है, यह बिल्कुल ठीक है, जवाब से जीता दिल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...