1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP Board 12th Class Result 2021: इस बार कोई नहीं हुआ फेल, 12वीं बोर्ड के सभी बच्चे हुए पास

MP Board 12th Class Result 2021: इस बार कोई नहीं हुआ फेल, 12वीं बोर्ड के सभी बच्चे हुए पास

MP Board 12th Class Result 2021: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। दोपहर 12 बजे बोर्ड ने परिणाम घोषित किया है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर देख सकते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Board 12th Class Result 2021: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (board of secondary education) ने गुरुवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। दोपहर 12 बजे बोर्ड ने परिणाम घोषित किया है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर देख सकते हैं।

पढ़ें :- यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में एमओयू करने वाले उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया  जाए : योगी

वहीं, रिजल्ट आने के बाद बच्चों में खुशी की लहर है। वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह पमार (Education Minister Inder Singh Pamar) ने इंटर के परिणाम की घोषणा की है। साथ ही आधिकारिक नोटिस में बोर्ड द्वारा साझा की गई अन्य आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in पर भी परिणाम की जांच की जा सकती है।

पढ़ें :- यूपी में किसी भी कमजोर, गरीब, उद्यमी, व्यवसायी की  भूमि पर कोई कब्जा न करने पाए : मुख्यमंत्री योगी 

बता दें कि, कोरोना संकट के कारण बोर्ड ने सभी पंजीकृत छात्रों को पास करने का फैसला लिया था। लिहाजा, परीक्षा परिणाम भी 100 फीसदी रहा है। वहीं, इससे पहले मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं के परिणाम की घोषणा 14 जुलाई को की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...