HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP Cabinet Expansion: 28 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, प्रहलाद पटेल समेत 18 बने कैबिनट मंत्री

MP Cabinet Expansion: 28 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, प्रहलाद पटेल समेत 18 बने कैबिनट मंत्री

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई वाली भाजपा सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार सोमवार को हुआ। इसमें 28 विधायक मंत्री पद की शपथ लिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई वाली भाजपा सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार सोमवार को हुआ। इसमें 28 विधायक मंत्री पद की शपथ लिए। प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं को कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही 6 नेताओं ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेताओं ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

पढ़ें :- हेमंत सोरेन गिरफ्तारी के बाद पहली बार जेल से निकले बाहर, दिखा गुरुजी लुक

बता दें कि, मध्य प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का गठन 13 दिसंबर को हुआ था। मुख्यमंत्री मोहन यादव और दो उपमुख्यमंत्रियों जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने शपथ ली थी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 163 सीटों के साथ प्रचंड जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी की, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था।

कैबिनेट मंत्री
प्रहलाद सिंह पटेल
कैलाश विजयवर्गीय
तुलसी सिलावट
उदय प्रताप सिंह
विजय शाह
राकेश सिंह
प्रदुम्न सिंह तोमर
एदल सिंह कसाना
नारायण सिंह कुशवाहा
संपतिया उईके
करण सिंह वर्मा
निर्मला भूरिया
विश्वास सारंग
गोविंद सिंह राजपूत
इंदर सिंह परमार
नागर सिंह चौहान
चैतन्य कश्यप
राकेश शुक्ला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
कृष्णा गौर
धर्मेंद्र लोधी
दिलीप जायसवाल
गौतम टेटवाल
लखन पटेल
नारायण पवार

राज्यमंत्री
राधा सिंह
प्रतिमा बागरी
दिलीप अहिरवार
नरेन्द्र शिवाजी पटेल

पढ़ें :- राउज एवेन्यू कोर्ट से BRS नेता के कविता को लगा बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...