मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने विजयपुर विधानसभा सीट (Vijaypur Assembly Seat) से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा (Congress MLA Mukesh Malhotra) का चुनाव शून्य घोषित कर दिया गया है। पूर्व मंत्री रामनिवास रावत (Ram Niwas Rawat) ने याचिका दायर की थी।
ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने विजयपुर विधानसभा सीट (Vijaypur Assembly Seat) से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा (Congress MLA Mukesh Malhotra) का चुनाव शून्य घोषित कर दिया गया है। पूर्व मंत्री रामनिवास रावत (Ram Niwas Rawat) ने याचिका दायर की थी। इस याचिका में मुकेश मल्होत्रा (Mukesh Malhotra) पर चुनावी हलफनामे में आपराधिक रिकार्ड की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया गया था। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी और तथ्यों को छिपाने को सही माना।
बता दें कि पूर्व मंत्री रामनिवास रावत (Ram Niwas Rawat) ने याचिका दायर की थी। इस याचिका में मुकेश मल्होत्रा (Mukesh Malhotra) पर चुनावी हलफनामे में आपराधिक रिकार्ड की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया गया था। इसमें कहा गया था कि मुकेश मल्होत्रा (Mukesh Malhotra) ने उपचुनाव के दौरान जो नामांकन दाखिल किया था, उसमें अपने आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई गई। मल्होत्रा पर 6 आपराधिक मामले दर्ज थे जबकि उन्होंने नामांकन में केवल 2 मामले ही बताए। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी और तथ्यों को छिपाने को सही माना। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने आदेश देते हुए मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया। भाजपा के प्रत्याशी रहे रामनिवास रावत (Ram Niwas Rawat) को दूसरे नंबर पर रहने पर विजयपुर से विधायक घोषित किया गया है।