1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. वीडी सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर सांसद ओवैसी का बड़ा बयान, कहा- भाजपा जल्द करेगी उन्हे सम्मानित

वीडी सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर सांसद ओवैसी का बड़ा बयान, कहा- भाजपा जल्द करेगी उन्हे सम्मानित

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। उन्होने सर्वौच्च नागरिक सम्मान सावरकर को देने की आलोचना कि है। ओवैसी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भाजपा सावरकर को भारत रत्न दे देगी।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM chief Asaduddin Owaisi) ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। उन्होने सर्वौच्च नागरिक सम्मान सावरकर को देने की आलोचना कि है। ओवैसी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भाजपा सावरकर को भारत रत्न दे देगी। यह बयान ओवैसी का उस समय सामने आया है, जब पूरे देश में सावरकर को भारत रत्न देने के मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है। बता दे कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) ने वीडी सावरकर (VD Savarkar) को भारत रत्न देने की मांग की है।

पढ़ें :- UP Budget 2026 : विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल ने पढ़ा अभिभाषण, विरोधी दल के विधायकों ने लगाए 'गो बैक, गो बैक' के नारे

हैदराबाद के सांसद असुदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 1857 में मक्का मस्जिद के तत्कालीन इमाम मौलवी अलाउद्दीन (Imam Maulvi Alauddin) ने अंग्रेजों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इसका सबसे बड़ा कारण था अंग्रेजों ने औरंगाबाद में कुछ स्वतंत्रता सेनानियों को पकड़ लिया था। निज़ाम हैदराबाद पर राज करते थे और इस कारण उन पर भी हमला हुआ, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। बाद में अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और काला पानी की सजा (black water punishment) दे दी थी। मौलाना अलाउद्दीन का जेल में ही निधन हो गया था। ओवैसी कहा कि आज आरएसएस एक ऐसे व्यक्ति को भारत रत्न देने की बात कर रहा है, जिसने अंग्रेजों को छह दया याचिकाएं लिखीं। एक समय आएगा जब बीजेपी नाथूराम गोडसे को भारत रत्न देगी। यह तब हुआ जब मोहन भागवत ने संघ यात्रा के 100 साल- नए क्षितिज पर दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला में बोला। उन्होने कहा कि अगर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है, तो इस सम्मान की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागवत ने कहा कि वह फैसला लेने वाली कमेटी में नहीं हैं, लेकिन मौका मिलने पर वह यह मुद्दा उठाएंगे। भागवत ने कहा कि मैं उस कमेटी में नहीं हूं, लेकिन अगर मैं किसी ऐसे व्यक्ति से मिलता हूं जो उसमें है, तो मैं उनसे पूछूंगा। अगर स्वतंत्र वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है, तो अवॉर्ड का सम्मान बढ़ेगा। उस सम्मान के बिना भी, वह लाखों दिलों के सम्राट बन गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...